26/09/2025
जिला पंचायत योजना में जलवायु जोखिमों का समावेशीकरण विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 🌍
समर्पण जन कल्याण समिति, कोंच एवं जी.ई.ए.जी गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, उरई में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य था – जलवायु परिवर्तन व आपदा प्रबंधन जैसे गंभीर विषयों पर जिला जालौन की स्वेच्छिक संस्थाओं और सरकारी अधिकारियों में साझा समझ विकसित करना।
कार्यक्रम में मुख्य संदर्भदाता डॉ. मजहर रसीदी (लखनऊ) एवं विषय विशेषज्ञ अर्चना श्रीवास्तव द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन योजना (2021-2030) की बिंदुवार जानकारी साझा की गई। जलवायु अनुकूल विकास, जल संरक्षण, लघु सीमांत कृषकों की स्थिति और महिला-बाल हितैषी योजनाओं पर गहन चर्चा हुई।किसान विज्ञान केन्द्र, जल निगम, जिला किसान क्लब एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस विषय पर अपने अनुभव साझा कर समुदाय को जागरूक करने व सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।