ज्ञान और भक्ति मार्ग

ज्ञान और भक्ति मार्ग वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।। 🙏

27/08/2024

श्लोक 4, 5, 6 - अध्याय 1 - कुरुक्षेत्र के युद्धस्थल में सैन्य निरिक्षण

अत्र शूरा महेष्वासा भीमार्जुनसमा युधि।
युयुधानो विराटश्च द्रुपदश्च महारथः॥
धृष्टकेतुश्चेकितानः काशिराजश्च वीर्यवान्‌।
पुरुजित्कुन्तिभोजश्च शैब्यश्च नरपुङवः॥
युधामन्युश्च विक्रान्त उत्तमौजाश्च वीर्यवान्‌।
सौभद्रो द्रौपदेयाश्च सर्व एव महारथाः॥

इस सेना में बड़े-बड़े धनुषों वाले तथा युद्ध में भीम और अर्जुन के समान शूरवीर सात्यकि और विराट तथा महारथी राजा द्रुपद, धृष्टकेतु और चेकितान तथा बलवान काशिराज, पुरुजित, कुन्तिभोज और मनुष्यों में श्रेष्ठ शैब्य, पराक्रमी युधामन्यु तथा बलवान उत्तमौजा, सुभद्रापुत्र अभिमन्यु एवं द्रौपदी के पाँचों पुत्र- ये सभी महारथी हैं
॥4-6॥

श्लोक 3 - अध्याय 1 - कुरुक्षेत्र के युद्धस्थल में सैन्य निरिक्षण पश्यैतां पाण्डुपुत्राणामाचार्य महतीं चमूम्‌। व्यूढां द्...
25/08/2024

श्लोक 3 - अध्याय 1 - कुरुक्षेत्र के युद्धस्थल में सैन्य निरिक्षण

पश्यैतां पाण्डुपुत्राणामाचार्य महतीं चमूम्‌।
व्यूढां द्रुपदपुत्रेण तव शिष्येण धीमता॥

हे आचार्य! आपके बुद्धिमान्‌ शिष्य द्रुपदपुत्र धृष्टद्युम्न द्वारा व्यूहाकार खड़ी की हुई पाण्डुपुत्रों की इस बड़ी भारी सेना को देखिए
॥3॥

श्लोक 2 - अध्याय 1 - कुरुक्षेत्र के युद्धस्थल में सैन्य निरिक्षण संजय उवाचदृष्टवा तु पाण्डवानीकं व्यूढं दुर्योधनस्तदा। आ...
24/08/2024

श्लोक 2 - अध्याय 1 - कुरुक्षेत्र के युद्धस्थल में सैन्य निरिक्षण

संजय उवाच
दृष्टवा तु पाण्डवानीकं व्यूढं दुर्योधनस्तदा।
आचार्यमुपसंगम्य राजा वचनमब्रवीत्‌॥

संजय बोले- उस समय राजा दुर्योधन ने व्यूहरचनायुक्त पाण्डवों की सेना को देखा और द्रोणाचार्य के पास जाकर यह वचन कहा
॥2॥

श्लोक 1 - अध्याय 1 - कुरुक्षेत्र के युद्धस्थल में सैन्य निरिक्षणधृतराष्ट्र उवाचधर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सव...
23/08/2024

श्लोक 1 - अध्याय 1 - कुरुक्षेत्र के युद्धस्थल में सैन्य निरिक्षण

धृतराष्ट्र उवाच
धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सवः।
मामकाः पाण्डवाश्चैव किमकुर्वत संजय॥

धृतराष्ट्र बोले- हे संजय! धर्मभूमि कुरुक्षेत्र में एकत्रित, युद्ध की इच्छावाले मेरे और पाण्डु के पुत्रों ने क्या किया?
॥1॥

Address

Lucknow

Telephone

+919571312341

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ज्ञान और भक्ति मार्ग posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share