Dr Neeraj Bora

Dr Neeraj Bora Welcome to the official page of Dr. Neeraj Bora, BJP- MLA from Lucknow North.

मैं डॉ. नीरज बोरा, लखनऊ का सेवक। मेरा परिवार वर्षों से लखनऊ में समाज सेवा कर रहा है। मेरे पिता श्री डी.पी. बोरा अपने छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे। वे लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रहे और उनका कार्यकाल वर्षों तक प्रदेश के छात्रों के लिए अविस्मरणीय रहा। श्री डी.पी. बोरा लखनऊ से दो बार वर्ष 1969 तथा 1977 में विधायक रहे। अपने दोनो कार्यकालों में उन्होंने विधान सभा में अन्य ज्वलन्त समस्याओं के अतिरिक्त लखनऊ वासियों, विशेषकर गरीबों, दलितों, सरकारी कर्मचारियों, मजदूरों, पिछडों तथा अल्पसंख्यकों की समस्याओं को उठाकर उन पर चर्चा की। अब अपने स्वर्गीय पिता की विरासत संभालने का प्रयत्न मैं कर रहा हूं। अपने पिता की इच्छा पर ही मैंने मेडिकल की पढ़ाई पूरी की और पीडि़त जनता की सेवा में लग गया। बीमारों की सेवा का प्रण लेकर लखनऊ में सीतापुर रोड पर सेवा अस्पताल खोलकर मरीजों के स्वास्थ्य व उनके बेहतर इलाज का महायज्ञ शुरू किया जो आज भी उसी गति से चल रहा है। इसी कड़ी में लायन्स इन्टरनेशलन ने मुझे चेयरमैन बनाया। लायन्स क्लब के माध्यम से हमने हज़ारों की संख्या में लोगों की आंख का मुफ्त आपरेशन कराकर उन्हें रोशनी देने में मदद की। मैंने हमेशा जाति धर्म से ऊपर उठकर दैवी आपदा के पीडि़तों की दिल खोलकर मदद की है। सामाजिक सेवा की भावना ने ही मुझको लखनऊ उत्तर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया और लखनऊ की जनता के प्रेम ने मुझे लखनऊ उत्तर विधानसभा से भारी अंतर से विजयी बनाकर विधानसभा पहुंचाया है।

28/02/2026

होली के पावन अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में और माननीय मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों हेतु ₹1500 करोड़ की गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी जारी कर जनकल्याण के संकल्प को साकार किया गया।

गरीब, किसान, मातृशक्ति और युवाओं को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश में निवेश, रोजगार और महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रगति हो रही है।
माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार।
BJP Uttar Pradesh

आज लखनऊ में मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ₹15...
28/02/2026

आज लखनऊ में मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ₹1500 करोड़ की धनराशि से प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण समारोह में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मा० उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी, मा० उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, मा० महापौर लखनऊ श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, मा० सदस्य विधान परिषद श्री अवनीश कुमार सिंह जी, मा० विधायक श्रीमती जय देवी जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

माननीय विधायक श्री योगेश शुक्ला जी की पूज्य माताजी की तेरहवीं संस्कार में आज सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया...
28/02/2026

माननीय विधायक श्री योगेश शुक्ला जी की पूज्य माताजी की तेरहवीं संस्कार में आज सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

आज मा० प्रधानमंत्री आदरणीय Narendra Modi जी द्वारा राजस्थान के अजमेर से राष्ट्रीय एच०पी०वी० (HPV) टीकाकरण अभियान के अंतर...
28/02/2026

आज मा० प्रधानमंत्री आदरणीय Narendra Modi जी द्वारा राजस्थान के अजमेर से राष्ट्रीय एच०पी०वी० (HPV) टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 14 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु नई एच०पी०वी० वैक्सीन का शुभारंभ किया गया।

इसी क्रम में लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर से वर्चुअल माध्यम द्वारा एच०पी०वी० वैक्सीन टीकाकरण के भव्य शुभारंभ समारोह में मा० उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी एवं मा० राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार माननीय मंयकेश्वरशरण सिंह जी के साथ उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद श्री मुकेश शर्मा, प्रदेश सरकार के चिकित्सा अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

वसंत कुंज योजना के अंतर्गत मल्लाही टोला–राधाग्राम संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा कराया जा...
28/02/2026

वसंत कुंज योजना के अंतर्गत मल्लाही टोला–राधाग्राम संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा है। यह मार्ग क्षेत्र की जनता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
आज प्रातः संबंधित अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण कर कार्य में आ रही बाधाओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
हमारा संकल्प है — क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनता को बेहतर आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना।


BJP Uttar Pradesh

आप सभी देशवासियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
28/02/2026

आप सभी देशवासियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

भारत के प्रथम राष्ट्रपति, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रसेवा के आदर्श प्रतीक, ‘भारत रत्न’ डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण...
28/02/2026

भारत के प्रथम राष्ट्रपति, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रसेवा के आदर्श प्रतीक, ‘भारत रत्न’ डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

27/02/2026
जलकल विभाग, नगर निगम लखनऊ, उ०प्र० जल निगम (नगरीय) एवं सुएज इंडिया के जोन-3 के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में व्याप्त सीवर...
27/02/2026

जलकल विभाग, नगर निगम लखनऊ, उ०प्र० जल निगम (नगरीय) एवं सुएज इंडिया के जोन-3 के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में व्याप्त सीवर लाइन संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।

आज पुरनिया स्थित कार्यालय पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र की सम्मानित जनता से भेंट कर उनकी समस्याओं ...
27/02/2026

आज पुरनिया स्थित कार्यालय पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र की सम्मानित जनता से भेंट कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान के लिए आश्वस्त किया।
जनसेवा ही मेरा संकल्प है और क्षेत्र की प्रत्येक समस्या का समाधान मेरी प्राथमिकता है।

आज पावन एकादशी के शुभ अवसर पर श्री खाटू श्याम जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।एकादशी का यह पावन दिन आत्मचिंतन, भक्त...
27/02/2026

आज पावन एकादशी के शुभ अवसर पर श्री खाटू श्याम जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
एकादशी का यह पावन दिन आत्मचिंतन, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहें। 🙏🏻

दिनांक 01 फरवरी, 2026 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए जाने ...
31/01/2026

दिनांक 01 फरवरी, 2026 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले ऐतिहासिक बजट को लेकर, माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री Pankaj Chaudhary जी, के सुझाव पर आयोजित बैठक में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह था कि सभी कार्यकर्ता बंधु एकजुट होकर बजट को सुनें, उसे समझें और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

Address

Sewa Hospital Campus
Lucknow
226201

Telephone

+917379172172

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr Neeraj Bora posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram