24/01/2026
🌿 मुंह के लकवे की एक प्रेरणादायक कहानी 🌿
कहते हैं, चेहरा इंसान की पहचान और आत्मविश्वास का आईना होता है।
लेकिन जब उसी चेहरे पर अचानक #लकवा आ जाए, तो केवल मरीज ही नहीं, पूरा परिवार मानसिक रूप से टूट जाता है।
इस बार मैं आपको ऐसे ही एक मरीज की कहानी बता रहा हूँ, जिन्हें मुंह का लकवा (Bell’s Palsy) हो गया था।
लकवे के कारण चेहरे का एक हिस्सा सुन्न हो गया था, एक आंख पूरी तरह बंद नहीं हो पा रही थी और मुंह एक तरफ तिरछा हो गया था।
रात में सोते समय भी प्रभावित साइड की आंख खुली रह जाती थी, जिससे मरीज को लगातार परेशानी और डर बना रहता था।
अचानक इस स्थिति को देखकर परिवारजन अत्यंत घबरा गए और तुरंत डॉक्टर को दिखाया।
डॉक्टर द्वारा आवश्यक जांच के बाद स्टेरॉइड एवं एंटी-वायरल दवाइयां शुरू करवाई गईं और साथ ही #फिजियोथैरेपी इलाज लेने की सलाह दी गई।
मुंह के लकवे में सबसे पहला और सबसे बड़ा सवाल मरीज के मन में यही होता है —
“क्या मैं फिर से पहले जैसा हो पाऊँगा?”
क्योंकि जब चेहरा ही तिरछा हो जाए, तो व्यक्ति का आत्मविश्वास, सामाजिक जीवन और मानसिक स्थिति सभी प्रभावित हो जाते हैं।
इसके बाद मरीज को मेरे द्वारा पर नियमित और वैज्ञानिक तरीके से फिजियोथैरेपी उपचार दिया गया।
इलाज शुरू होने के 1 से 2 सप्ताह के भीतर ही चेहरे की मूवमेंट में सुधार दिखाई देने लगा।
यही वह क्षण था, जब मरीज और उनके परिवार को पहली बार यह विश्वास हुआ कि यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है।
नियमित फिजियोथैरेपी और चेहरे की एक्सरसाइज से
3 से 4 सप्ताह में मरीज लगभग 80% तक ठीक हो गया।
चेहरे की जकड़न कम हुई, आंखों की मूवमेंट बेहतर हुई और मुस्कान फिर से लौटने लगी।
जैसे-जैसे सुधार होता गया, वैसे-वैसे मरीज और परिवार की चिंता कम होती गई।
आज, नियमित फिजियोथैरेपी और एक्सरसाइज के चलते मरीज लगभग 95% तक ठीक हो चुका है।
दोनों आंखें सामान्य रूप से खुलने-बंद होने लगी हैं, चेहरा सीधा हो गया है और चेहरे की खोई हुई मूवमेंट दोबारा लौट आई है।
अभी भी मरीज को नियमित एक्सरसाइज करवाई जा रही है, क्योंकि
👉 नियमित फिजियोथैरेपी से दोबारा मुंह का लकवा होने की संभावना काफी कम हो जाती है।
आज मरीज और उसका परिवार दोनों संतुष्ट और प्रसन्न हैं।
यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि
समय पर इलाज, सही मार्गदर्शन और नियमित फिजियोथैरेपी से Bell’s Palsy पूरी तरह ठीक हो सकता है।
👉 क्या होता है मुंह का लकवा या Bells plasy....
Bell’s palsy एक ऐसी बीमारी है जिसमें चेहरे की एक साइड (दाईं या बाईं) की नस अचानक कमजोर या सुन्न हो जाती है। इसकी वजह से चेहरे के मांसपेशियों पर कंट्रोल कम हो जाता है।
👉इसके मुख्य लक्षण
चेहरे का एक हिस्सा टेढ़ा दिखना,एक आंख पूरी तरह बंद न होना या बार-बार पानी आना,मुंह एक तरफ खिंच जाना
मुस्कुराने, सीटी बजाने या आंख झपकाने में दिक्कत,स्वाद में कमी (जीभ के आगे वाले हिस्से में),कान के आसपास दर्द या भारीपन
👉यह क्यों होता है?
अधिकतर मामलों में वायरल इंफेक्शन (जैसे सर्दी-जुकाम के बाद),चेहरे की नस ( ) में सूजन,ठंडी हवा लगना,कभी-कभी तनाव या कम इम्युनिटी के कारण मुंह का लकवा होता है।
👉ध्यान दें: यह ब्रेन स्ट्रोक नहीं है, हालांकि शुरुआत में लोग भ्रमित हो जाते हैं।
👉इलाज क्या है?
मुंह का लकवा पूरी तरह फिजियोथैरेपी से ही ठीक होता है परन्तु प्रारंभ में डॉक्टर की सलाह से गोली-दवाइयों का उपयोग भी करते है।
फिजियोथेरेपी / फेस एक्सरसाइज,आंख की सुरक्षा (आई ड्रॉप, रात में आई पैच),गरम सेक व सही मसाज करना आवश्यक है।
👉ठीक होने में कितना समय लगता है?
ज़्यादातर मरीज 3–6 हफ्तों में सुधार दिखाते हैं
कुछ मामलों में 2–4 महीने लग सकते हैं।
समय पर इलाज शुरू करने से रिकवरी तेज होती है।
👉फिजियोथैरेपी ईलाज आप कमेंट में जरूर पढ़ें.....
#