Jyotiishh Vaastu Bhupesh Rathor

Jyotiishh Vaastu Bhupesh Rathor Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jyotiishh Vaastu Bhupesh Rathor, Astrologist & Psychic, Manasa, Neemuch, Manasa.

आध्यात्म से समाधान तक !!
ज्योतिष वास्तु भूपेश राठौर के साथ जुड़कर आप सभी सेवाओं का सरलता से लाभ ले सकते हैं जैसे वैदिक कुंडली विश्लेषण,अंक कुंडली विश्लेषण,मकान वास्तु कुंडली विश्लेषण एवं वैदिक वास्तु व चाइनीज वास्तु पद्धति अनुसार स्टैंडर्ड वास्तु आदि ।

18/04/2026

आकृति की दृष्टि से भूखंड कैसा होना चाहिए?? आइए समझते है...!!

01/04/2026

Astrology Client from Neemuch 🌹🙏
✨ “जब विश्वास जुड़ता है, तो राह खुद बन जाती है…” ✨
आपके प्यार और भरोसे के लिए दिल से धन्यवाद 🙏
आपके सकारात्मक अनुभव और रिव्यू हमें और बेहतर सेवा देने की प्रेरणा देते हैं।
🔮 हमारा उद्देश्य सिर्फ भविष्य बताना नहीं, बल्कि सही दिशा दिखाना है।
आपकी सफलता और खुशहाली ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।
👉 ऐसे ही अपना विश्वास बनाए रखें,हम सदैव आपके लिए बेहतर सेवा प्रदान करते रहेंगे।
धन्यवाद,
ज्योतिष वास्तु भूपेश राठौर,
+919406931919

12/03/2026

भारतीय वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के प्रत्येक दिशा-कोण का अपना विशेष महत्व माना गया है। उनमें से नैऋत्य कोण (South-West corner) को अत्यंत संवेदनशील और स्थिरता से जुड़ा क्षेत्र माना जाता है। इसी कारण वास्तु में कहा गया है कि इस दिशा में ओवरहेड वाटर टैंक (छत का पानी का टैंक) नहीं होना चाहिए। नैऋत्य दिशा का संबंध स्थिरता, शक्ति और घर के मुखिया से माना जाता है।
इस दिशा के अधिष्ठाता देवता नैऋति माने जाते हैं।
वास्तु सिद्धांत के अनुसार यह दिशा भारी (heavy) और स्थिर रहनी चाहिए, लेकिन इसमें जल तत्व नहीं होना चाहिए। वास्तु में पंचमहाभूतों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश) का संतुलन महत्वपूर्ण माना गया है।
जल तत्व का स्थान सामान्यत उत्तर,उत्तर-पूर्व (ईशान),पूर्व माना जाता है। जबकि नैऋत्य दिशा पृथ्वी तत्व की दिशा मानी जाती है। इसलिए जब इस दिशा में पानी का टैंक रखा जाता है तो पृथ्वी तत्व और जल तत्व का विरोध उत्पन्न होता है।
इससे ऊर्जा संतुलन बिगड़ने की बात कही जाती है। नैऋत्य में ओवरहेड टैंक होने के वास्तु दोष,
वास्तु ग्रंथों और परंपरागत मान्यताओं के अनुसार इसके निम्न प्रभाव बताए गए हैं जैसे घर के मुखिया को कष्ट,आर्थिक दबाव,निर्णय लेने में समस्या,परिवार में तनाव,पति-पत्नी में विवाद,परिवार में अस्थिरता,आर्थिक हानि,धन रुकना,निवेश में नुकसान
स्वास्थ्य समस्याएँ,मानसिक तनाव,दीर्घकालिक बीमारी,घर में नकारात्मक ऊर्जा,प्रगति में बाधा,अवसरों में रुकावट आदि । वास्तु शास्त्र के अनुसार नैऋत्य दिशा पृथ्वी तत्व की स्थिर दिशा है, जबकि पानी का टैंक जल तत्व से जुड़ा होता है। इस कारण इस दिशा में ओवरहेड वाटर टैंक रखना ऊर्जा संतुलन के विरुद्ध माना जाता है और इसे वास्तु शास्त्र अनुसार वास्तु दोष बताया जाता है।

धन्यवाद,
ज्योतिष वास्तु भूपेश राठौर,
+919406931919

07/03/2026

“क्लाइंट की संतुष्टि ही हमारी प्राथमिकता है।”
जो भी व्यक्ति हमारी सेवा लेता है, उसकी जरूरतों, समस्याओं और उम्मीदों को सबसे पहले महत्व दिया जाता है । सर्वप्रथम क्लाइंट की स्थिति, प्रश्न और चिंताओं को ध्यान से सुना और समझा जाता है, ताकि सही मार्गदर्शन दिया जा सके।
क्लाइंट को ऐसी सलाह दी जाती है जो उसके जीवन के लिए सदैव उपयोगी हो और जिससे उसे सही दिशा मिल सके। क्लाइंट के साथ विश्वास का संबंध बनाना और प्रत्येक बात स्पष्ट तरीके से बताना हमारी जिम्मेदारी होती है। सेवा की गुणवत्ता ऐसी रखी जाती है जिससे क्लाइंट को संतोष और सकारात्मक अनुभव मिले। प्रत्येक सलाह और उपाय का उद्देश्य यही होता है कि क्लाइंट के जीवन में सुधार आए और उसे मानसिक शांति व मार्गदर्शन प्राप्त हो।
हमारी सेवाओं का केंद्र बिंदु क्लाइंट है, और उनकी खुशी, संतुष्टि तथा विश्वास ही हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

धन्यवाद,
ज्योतिष वास्तु भूपेश राठौर,
Jyotiishh Vaastu Bhupesh Rathor,
+919406931919

05/03/2026

*ज्योतिष क्लाइंट की संतुष्टि ही हमारी उपलब्धि है ।*

1️⃣
“ज्योतिष हमारे लिए केवल एक विद्या ही नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम भी है। हमारे क्लाइंट की संतुष्टि, उनका विश्वास और उनके जीवन में आने वाला सकारात्मक परिवर्तन ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।”

2️⃣
“ज्योतिषीय परामर्श का हमारा मुख्य उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि क्लाइंट के जीवन में सही मार्गदर्शन देना है। उनकी संतुष्टि और विश्वास ही हमारी वास्तविक सफलता और उपलब्धि है।”

3️⃣ “ज्योतिष में हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि कोई पुरस्कार नहीं, बल्कि हमारे क्लाइंट की संतुष्टि, विश्वास और उनके जीवन में आया सकारात्मक परिवर्तन है।”

धन्यवाद,
ज्योतिष वास्तु भूपेश राठौर,
Jyotiishh Vaastu Bhupesh Rathor,
+919406931919

25/02/2026

नमस्कार,मै हूं आपके सामने ज्योतिष वास्तु भूपेश राठौर आज आपके सामने नवनिर्माण मकान की वास्तु साइट के विषय में बात करने के लिए उपस्थित हुआ हूं। नव निर्माण मकान में वास्तु का बहुत महत्व है, नया मकान बनाते या खरीदते समय वास्तु शास्त्र का ध्यान रखना भारतीय परंपरा में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है । यह केवल धार्मिक मान्यता नहीं है,बल्कि ऊर्जा संतुलन,दिशा ज्ञान और प्राकृतिक तत्वों के सही उपयोग पर आधारित विज्ञान भी है । वास्तु अनुसार बने मकान में। सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है,दिशाओं का विशेष महत्व होता है,आर्थिक समृद्धि प्राप्त होती है, स्वास्थ संबंधित सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है । इसीलिए मकान निर्माण से पूर्व योजना के तहत वास्तु अनुसार नक्शा बनवाकर ही मकान निर्माण की शुरुआत करना चाहिए जो कि आपके जीवन के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होता है । आज एक नव निर्माण मकान की वास्तु साइट पर निरीक्षण कर क्लाइंट को गाइडेंस प्रदान किया । आज के लिए इतना ही

धन्यवाद,
जय श्री कृष्ण,जय श्री राम 🚩🙏

19/02/2026

ज्योतिष शास्त्र सिर्फ भविष्य वाणी सुनने मात्र का विषय नहीं है....!!!!

ज्योतिष शास्त्र हमारे लिए सिर्फ भविष्यवाणी सुनने मात्र का विषय नहीं है । ज्योतिष शास्त्र मतलब कुंडली में हमारे प्रारब्ध भी दिए हुए है,हमारा वर्तमान भी दिया हुआ है एवं हमारा भविष्य भी दिया हुआ है । कुंडली अनुसार हम हमारा प्रारब्ध किस इष्टदेव के अधीन होकर प्रारब्ध को भोग व काट सकते है,वर्तमान को किस तरह परिवर्तित कर सकते है एवं सफल भविष्य का निर्माण किस तरह कर सकते है,यह सभी बाते कुंडली में दी हुई है । जीवन में हम क्या अच्छा लेकर पैदा हुए है एवं क्या बुराई हममें है जिसे कम कर हमारे जीवन को अच्छा बना सकते है । ज्योतिष शास्त्र एवं कुंडली सिर्फ विज्ञान नहीं अपितु हमारे लिए ईश्वर का दिया हुआ वरदान है जिसे जितना अध्ययन करेंगे,जितना समझेंगे उतना ही हम जीवन को सार्थक बनाते चले जाएंगे । आज के लिए इतना ही धन्यवाद..!!

ज्योतिष वास्तु भूपेश राठौर,
Jyotiishh Vaastu Bhupesh Rathor,
+919406931919

19/02/2026
11/02/2026

नमस्कार,जिनकी कुंडली में पितृ दोष है या जिनके घर में वास्तु दोष है उनके लिए लेकर आया हूं विशेष उपाय । जिनकी कुंडली में पितृ दोष है वे महाशिवरात्रि के दिन महादेव जी के मंदिर जाए,शुद्ध जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाए बाबा से कामना करे । जिनके घर में वास्तु दोष है वे शिवरात्रि के दिन घर के ईशान कोण को साफ सुथरा कर गंगाजल व गौमूत्र छिड़के उसके पश्चात पीसे हुए काले तिल से स्वस्तिक बनाकर बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना करे कि हमारे घर में समस्त वास्तु दोषों के नकारात्मक प्रभाव खत्म करे । निश्चित ही इन दोनों उपाय करने पर आपके जीवन एवं घर में समस्त नकारात्मक ऊर्जा व नेगेटिव एनर्जी 60-65% आपको कम होती हुई दिखाई देगी ।
धन्यवाद,
ज्योतिष वास्तु भूपेश राठौर
+919406931919

Address

Manasa, Neemuch
Manasa
458110

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919424066629

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jyotiishh Vaastu Bhupesh Rathor posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Jyotiishh Vaastu Bhupesh Rathor:

Share