News BP Bharat

News BP Bharat This is official page of Newsbpbharat, we are here to provide the latest news on time

14/03/2026

वृंदावन में फर्जी दारोगा गिरफ्तार, रंगनाथ रथ मेला में वर्दी पहनकर झाड़ रहा था रौब

भारतीय स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की मसूरी में हो रही शाही के जश्न में क्रिकेच जगत की तमाम हस्तियां शामिल हो रही हैं, इसी ...
14/03/2026

भारतीय स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की मसूरी में हो रही शाही के जश्न में क्रिकेच जगत की तमाम हस्तियां शामिल हो रही हैं, इसी कड़ी में उनके शादी समारोह की ये इनसाइड तस्वीरें सामने आई हैं.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) शुभमन गिल को मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित करने वाला है. शनिवार को BCCI ...
14/03/2026

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) शुभमन गिल को मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित करने वाला है. शनिवार को BCCI Naman Awards 2026 की लिस्ट जारी की गई, जिसमें शुभमन गिल को मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर और स्मृति मंधाना को बेस्ट वीमेंस इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार मिलेगा. यह अवॉर्ड्स सेरेमनी रविवार, 15 मार्च को होगी.

14/03/2026

मथुरा में हाई वोल्टेज ड्रामा: साधु के वेश में आया पति, अचानक लौटा तो घरवाली ने किया ये हश्र

14/03/2026

फूट डालो और राज करों की नीति की प्रयोगशाला बनाया....असम में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, 23,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

14/03/2026

मथुरा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 दरोगा समेत 327 पुलिसकर्मियों के तबादले

उत्तर कोरिया ने शनिवार को एक संदिग्ध बैलिस्टिक प्रोजेक्टाइल दागकर एक बार फिर क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है....
14/03/2026

उत्तर कोरिया ने शनिवार को एक संदिग्ध बैलिस्टिक प्रोजेक्टाइल दागकर एक बार फिर क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. यह प्रक्षेपण ऐसे समय हुआ है जब कुछ दिन पहले ही देश के नेता किम जोंग उन ने अपने नए युद्धपोत से क्रूज प्रोजेक्टाइल परीक्षण की निगरानी की थी. इस कदम को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है. यह प्रोजेक्टाइल परीक्षण ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच 9 मार्च से 19 मार्च तक वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास चल रहा है. उत्तर कोरिया लंबे समय से इन अभ्यासों का विरोध करता रहा है और इन्हें अपने खिलाफ युद्ध की तैयारी करार देता है.

लद्दाख में हिंसा को लेकर गिरफ्तार किए गए सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक को मोदी सरकार ने रिहा करने का फैसला...
14/03/2026

लद्दाख में हिंसा को लेकर गिरफ्तार किए गए सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक को मोदी सरकार ने रिहा करने का फैसला किया है. सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत उनकी हिरासत को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है.
गौरतलब है कि सोनम वांगचुक को लद्दाख में कुछ महीनों पहले हुई हिंसा के बाद गिरफ्तार किया गया था. सरकार का कहना है कि ये फैसला लद्दाख में शांति और स्थिरता का माहौल मजबूत करने और सभी पक्षों के साथ रचनात्मक संवाद को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है. सरकार के मुताबिक इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए और उचित विचार-विमर्श के बाद सोनम वांगचुक की हिरासत को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया गया है.

14/03/2026

नीतीश की सुरक्षा में बड़ी चूक: बेगूसराय में हेलीपैड पर घुसा बैल, मचाया उत्पात, पुलिसकर्मियों को दौड़ाया

14/03/2026

भूतेश्वर महादेव के मंगला दर्शन
# Bhuteshwar Mahadev

14/03/2026

🙏💕 मेरे प्रिया प्रियतम श्री राधेश्याम 🪷 जी के आज दिनांक 14-03-2026 के मंगला आरती दर्शन 🪷 जय जय श्री राधेश्याम 🙇‍♂️🌸🌷🪷💐💕🙏

राशिफल 14 मार्च 2026: आज दिन शनिवार, बन रहा है बुधायित्व योग, इन 5 राशियों को मिलेगी तरक्की, आज आपकी जिंदगी में एक बड़ा ...
14/03/2026

राशिफल 14 मार्च 2026: आज दिन शनिवार, बन रहा है बुधायित्व योग, इन 5 राशियों को मिलेगी तरक्की, आज आपकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव हो सकता है।

मेष राशिफल
आज कार्यस्थल पर कामकाजी पेशेवरों को सम्मान मिल सकता है। आपकी मेहनत का फल मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे। आप अपने व्यवसाय में नए प्रयोग कर सकते हैं। रिश्तेदार आपकी सराहना करेंगे। आपके सभी कार्य सुचारू रूप से पूरे होंगे।

वृषभ राशिफल
विदेश में रहने वाले लोग घर लौटने पर विचार कर सकते हैं। आप किसी महत्वपूर्ण व्यापारिक समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। आपके वरिष्ठों का आप पर भरोसा कम हो सकता है। छात्र अन्य गतिविधियों में व्यस्त हो सकते हैं। अपने व्यक्तिगत संबंधों में स्वार्थ से बचें। आध्यात्मिकता में रुचि जागृत होगी।

मिथुन राशिफल
आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने जीवनसाथी से सलाह लेना लाभकारी होगा। आपको परिवार के सदस्यों के साथ सहज महसूस न हो। राजनीतिक नेताओं को साजिशों का सामना करना पड़ सकता है। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

कर्क राशिफल
आप अपने व्यापारिक खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करेंगे। पिता के व्यवहार से आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। आप घर पर कोई बड़ा आयोजन कर सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति आपका प्रेम और सम्मान बढ़ेगा। घर का खुशनुमा माहौल आपको संतुष्टि देगा।

सिंह राशिफल
कार्यस्थल पर हुई गलतियों के कारण आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे नाराज़ हो सकते हैं। अपना गुस्सा सहकर्मियों पर न निकालें। आपका परिवार आपसे प्रसन्न रहेगा। आपका पैसा धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। आपको बिगड़े संबंधों को सुधारने का प्रयास करना चाहिए।

कन्या राशिफल
आज शाम आप किसी गंभीर विषय पर विचार कर सकते हैं। अनावश्यक कार्य आपको परेशान कर सकते हैं। आपका प्रेम संबंध प्रेम से अधिक दिखावटी रहेगा। आपके मित्र आपकी सहायता करने में संकोच कर सकते हैं। धन उधार लेने में समस्या आ सकती है। आपके परिवार में सामान्य माहौल रहेगा।

तुला राशिफल
कार्यस्थल पर असंतोष हो सकता है। आपका काम अचानक गड़बड़ा सकता है। आप भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आप अपने सहकर्मियों के प्रति मन में द्वेष रख सकते हैं। आपको बांह में दर्द की शिकायत हो सकती है। आपके मन में नया काम करने की इच्छा जागृत होगी।

वृश्चिक राशिफल
आपको कार्यस्थल पर उच्च पद की पेशकश की जा सकती है। आप साक्षात्कारों में सफल होंगे। आपके प्रतिद्वंद्वी कमजोर पड़ेंगे। आप स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से ग्रस्त रहेंगे। आप अपने बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएंगे।

धनुराशिफल
आज आपको झूठ बोलने से बचना चाहिए। आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकती है। माता-पिता से सलाह लेना सबसे अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति उत्कृष्ट रहेगी। दूसरों पर अत्यधिक निर्भर रहने से बचें।

मकर राशिफल
आपके परामर्श से लोगों को लाभ होगा। आपको अपने परिवार से सहयोग मिलेगा। आप किसी शुभ अवसर पर उपस्थित हो सकते हैं। आपके सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण होंगे। आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।

कुंभ राशिफल
सरकारी कामकाज में आपको दस्तावेज़ संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। करीबी दोस्तों से बहस करने से बचें। किसी पर ज़रूरत से ज़्यादा भरोसा करना महंगा पड़ सकता है। आपके महत्वपूर्ण कार्यों में देरी हो सकती है। आंखों में जलन की समस्या हो सकती है।

मीन राशिफल
आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पुराने निवेशों से आपको लाभ होगा। आप अपने व्यवसाय में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकते हैं। आपके बच्चों का व्यवहार आपको प्रसन्न करेगा। आपका जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आर्थिक मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

Address

BSA Road, Professor Colony
Mathura
281001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News BP Bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to News BP Bharat:

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram