24/04/2026
बगलामुखी माता
बगलामुखी देवी शत्रुओं पर विजय देती हैं, लेकिन न्यायपूर्वक व्यवहार करना उतना ही आवश्यक है, नहीं तो परिणाम उल्टे भी हो सकते हैं।
दस महाविद्याओं में महत्वपूर्ण यह देवी पीले रंग से संबंधित हैं।
हमारे शरीर में सोलर प्लेक्सस चक्र भी पीले रंग का होता है, जो क्रोध, अहंकार और जिद के कारण असंतुलित हो सकता है।
आज देवी को पीले फूल, पीली मिठाई अर्पित करें।
यदि पास में बगलामुखी मंदिर न हो, तो किसी भी देवी मंदिर में जाकर प्रार्थना करें। भय नहीं, विश्वास रखें… देवी आपके प्रयास देख रही हैं।
सोशल मीडिया के तथाकथित महाज्ञानी गुरुओं से दीक्षा आदि न लें, दस महाविद्या आसान नहीं हैं और बगलामुखी साधना भी सरल नहीं है।
उचित गुरु की खोज करें।
सिर्फ माँ और बच्चे जैसा संबंध रखिए, तब भी देवी प्रसन्न होंगी, यह गारंटी है 🙏
💛 जय माँ बगलामुखी 🙏
Aartii