Life Line Blood Bank Nagaur - लाइफ लाइन ब्लड बैंक नागौर

  • Home
  • India
  • Nagaur
  • Life Line Blood Bank Nagaur - लाइफ लाइन ब्लड बैंक नागौर

Life Line Blood Bank Nagaur - लाइफ लाइन ब्लड बैंक नागौर 24X 7 सेवा उपल्ब्ध

28/12/2025

!!रक्तदान है सबसे ऊंचा, इसके जैसा दान है ना दूजा!!
#रक्तदान_महादान ❤️

11/12/2025

HEALTH IS WEALTH- Donate blood, save lives !!🩸
वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण अमूल्य होता है।
#रक्तदान_महादान ❤️

एक मासूम की धड़कती साँसें… और एक रक्तवीर की महान इंसानियत 🌼नागौर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती सिर्फ 10 दिन के नवजात की हाल...
06/12/2025

एक मासूम की धड़कती साँसें… और एक रक्तवीर की महान इंसानियत 🌼

नागौर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती सिर्फ 10 दिन के नवजात की हालत अचानक गंभीर हो गई। पीलिया का स्तर इतना बढ़ गया कि डॉक्टरों ने कहा—
👉 “O Negative ब्लड के बिना बच्चे को बचाना मुश्किल है।”
परिवार के किसी भी सदस्य का ग्रुप मैच नहीं… स्थिति लगातार बिगड़ रही थी।
ऐसे नाजुक समय में सोशल मीडिया पर एक मदद की पुकार गूँजी।
इस संदेश को देखते ही समाजसेवी धन्येश भाकर, लखन चौधरी और सकील अंसारी तुरंत सक्रिय हुए और O Negative डोनर की खोज शुरू की।
और फिर सामने आए एक सच्चे रक्तवीर…
❤️ सुनील इनानिया पुत्र श्री लाला राम जी, निवासी इनाना ❤️
मानवता को सर्वोपरि रखते हुए वे बिना देरी किए
👉 सुगन सिंह सर्किल स्थित लाइफ लाइन ब्लड बैंक पहुँचे और जीवनदायी रक्तदान किया।
उनके इस महान कार्य से एक मासूम की जिंदगी बच गई…
माँ-बाप की आँखों में फिर से उम्मीद लौट आई।
💗 एक इंसान… एक निर्णय… और एक बच्चे को नया जीवन मिल गया।

🙏 दोस्तों, यही है रक्तदान —
एक ऐसा दान जो किसी को पुनर्जन्म दे सकता है।
आज सुनील इनानिया जैसे रक्तवीरों के कारण ही समाज में मानवता जिंदा है।
👉 आप भी स्वस्थ हैं तो रक्तदान जरूर करें।
आपका दिया हुआ 10 मिनट… किसी के पूरे जीवन की वजह बन सकता है। ❤️
🩸
🩸🔬🩺

06/12/2025

👉यदि मनुष्य कुछ सीखना चाहे 🩸तो उसकी प्रत्येक भूल कुछ न कुछ सीखा देती है ।.....💢
🩸
🩸🔬🩺

❤️
#रक्तदान_महादान

🙏🏼❤️

05/12/2025

💢एक लैब टेक्नीशियन का दिन दूसरों की तरह आसान नहीं होता— घंटों की एकाग्रता💕 माइक्रोस्कोप के नीचे अनगिनत स्लाइड्स,🧡 और हर पैथोलॉजिकल बदलाव को पकड़ने की कला। यह सिर्फ एक नौकरी नहीं😊बल्कि समाज की सेहत की सुरक्षा करने वाली एक संवेदनशील जिम्मेदारी है।...💟💢

🩸🔬🩺

🩸

🩸🩸

💢Greeting of the Day!!💢🌟 A Day of Purpose at Ambuja Foundation, SEDI Nagaur 🌟आज SEDI नागौर में Lifeline Blood Bank के सह...
03/12/2025

💢Greeting of the Day!!💢

🌟 A Day of Purpose at Ambuja Foundation, SEDI Nagaur 🌟

आज SEDI नागौर में Lifeline Blood Bank के सहयोग से Blood Donation Camp आयोजित किया गया, जिसमें कुल 31 यूनिट ब्लड सफलतापूर्वक एकत्र किया गया।

इस कार्यक्रम में हमारे प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
💉❤️
एक यूनिट रक्त एक जीवन बचा सकता है—
लेकिन आज हमने इससे भी बड़ा दृश्य देखा…
एक अनजान व्यक्ति की मदद करने की सोच, हिम्मत और इंसानियत की खूबसूरत भावना।

यह सेवा भाव हमें याद दिलाता है कि सच्ची प्रगति केवल कौशल में नहीं होती,
बल्कि मानवता और संवेदनशीलता से ही समाज मजबूत बनता है।

हम उन सभी का हृदय से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने आगे बढ़कर इस पुनीत कार्य का हिस्सा बने और किसी को नई जिंदगी देने की वजह बने। ✨

Thanks & Regards
Life line blood bank.......
🩸🔬🩺

❤️

*लाइफ लाइन ब्लड बैंक नागौर में जीवन धरा सर्व समाज रक्तदाता समूह (टीम) नागौर से किरण (श्री बालाजी) ने रक्तदान जीवनदान के ...
03/12/2025

*लाइफ लाइन ब्लड बैंक नागौर में जीवन धरा सर्व समाज रक्तदाता समूह (टीम) नागौर से किरण (श्री बालाजी) ने रक्तदान जीवनदान के तहत् (छोटा सा प्रयास - जरुरतमंद के लिए) स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया ! आपका रक्त निश्चित रूप से किसी जरुरत मंद का जीवन दान बनेगा !*
*जीवन धरा रक्त दाता समूह (टीम) नागौर आपके उत्तम स्वास्थय व उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हैं !*

👉दयालुता का सबसे बड़ा कार्य अपने रक्त के माध्यम से दूसरे को जीवन देना है।...💢                             🩸 रक्तदान महाद...
21/11/2025

👉दयालुता का सबसे बड़ा कार्य अपने रक्त के माध्यम से दूसरे को जीवन देना है।...💢

🩸 रक्तदान महादान 🩸

खीवसर निवासी मासूम 1 महीने की बच्ची को जीवनदान देने हेतु A Negative जैसे अति दुर्लभ ब्लड ग्रुप की आवश्यकता थी।
इस संकट की घड़ी में अलाय निवासी श्री वेदप्रकाश पुत्र श्री माधु राम जी ने सोशल मीडिया पर मैसेज देखते ही बिना देर किए लाइफ लाइन ब्लड बैंक, नागौर पहुँचकर मासूम के लिए प्लेटलेट डोनेट किए।

🙏 उनका यह अद्भुत सेवा भाव व मानवता की मिसाल समाज के लिए प्रेरणा है।
💉 रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं – क्योंकि यह सीधे किसी की जिंदगी बचाता है।

👏 वेदप्रकाश जी को हार्दिक धन्यवाद व समाज की ओर से कोटि-कोटि आभार।...

🩸🔬🩺

❤️

20/11/2025

👉नागौर के S N किड्स हॉस्पिटल में भर्ती जुड़वा बच्चे को प्लेटलेट की जरूरत पड़ते ही B पॉजिटिव डोनर की तलाश शुरू हुई।💢

जैसे ही मैसेज मिला, रक्तवीर बजरंग विश्नोई बिना देरी किए सुगन सिंह स्थित लाइफ़ लाइन ब्लड बैंक पहुँचे और प्लेटलेट डोनेट कर मासूम की टूटती सांसों को नया जीवन दिया।..

सलाम ऐसे मानवता के सच्चे हीरो को।
रक्तदान करें — जीवन बचाएं।🙏

#रक्तदान_महादान 😎
❤️
#रक्तदान_महादान 🩸

❤️

✨ रक्तदान – किसी की टूटती साँसों को जीवन देने का अद्भुत कार्य ✨नागौर के S N किड्स हॉस्पिटल में भर्ती जुड़वा बच्चे की प्ल...
20/11/2025

✨ रक्तदान – किसी की टूटती साँसों को जीवन देने का अद्भुत कार्य ✨

नागौर के S N किड्स हॉस्पिटल में भर्ती जुड़वा बच्चे की प्लेटलेट्स कम होने के कारण इमरजेंसी स्थिति बन गई थी। बच्चे को तुरंत B पॉजिटिव ब्लड ग्रुप के प्लेटलेट डोनर की ज़रूरत पड़ी।

जैसे ही सोशल मीडिया पर यह संदेश पहुँचा, हमारे रक्तवीर अमित पारीक और श्रीबालाजी निवासी बजरंग विश्नोई ने बिना एक पल गंवाए मानवता का परिचय दिया।
वे तुरंत सुगन सिंह स्थित लाइफ लाइन ब्लड बैंक पहुँचे और प्लेटलेट डोनेशन कर बच्चे की टूटती साँसों को थामने का महान कार्य किया।

🙏 सलाम है ऐसे वास्तविक हीरोज़ को
जो बिना किसी पहचान, बिना किसी उम्मीद के सिर्फ मानवता के लिए आगे आते हैं।

❤️ आपके एक निर्णय ने एक परिवार की उम्मीद को फिर से जीवित कर दिया।

👉 आप भी आगे आएँ…
👉 रक्तदान करें…
👉 किसी अनजान को नई ज़िंदगी दें…

रक्तदान महादान है — और आपका एक यूनिट किसी के लिए पूरी ज़िंदगी बन सकता है।

..

20/11/2025

👉पहली बार दान करने वाले लोग पहली बार हीरो बनते हैं चमकने में संकोच न करें।.......🩸😎
बहुत से लोग कहते हैं कि वे मदद करना चाहते हैं. लेकिन असल में बहुत कम लोग आगे आते हैं। आज उन चंद लोगों में से एक होने और अपना महत्वपूर्ण रक्तदान देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।..🙏
❤️
❤️
#रक्तदान_महादान
😎

देवों के देव महादेव की आराधना के पावन पर्व महाशिवरात्रि की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव की कृ...
26/02/2025

देवों के देव महादेव की आराधना के पावन पर्व महाशिवरात्रि की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

देवाधिदेव महादेव की कृपा दृष्टि आप सभी पर सदैव बनी रहे।

।।हर हर महादेव।।

Address

Nagaur
341001

Telephone

+919530202597

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Life Line Blood Bank Nagaur - लाइफ लाइन ब्लड बैंक नागौर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category