16/03/2026
महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान (एमजीआरआई) (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार) में ग्रामीण अभियान्त्रिकी एवं नवीन उद्योग प्रकल्प (RENTI-Project) के अंतर्गत जैव-प्रसंस्करण एवं जड़ी-बूटी विभाग, महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान (एमजीआरआई), वर्धा द्वारा **पंचगव्य आधारित उत्पादों पर कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम** का आयोजन किया जाता है।
प्रोजेक्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रशिक्षणार्थियों की देवलापार स्थित गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र द्वारा संचालित पंचगव्य उत्पादन इकाई में एक्सपोज़र विज़िट आयोजित की जातीहै। इस अवसर पर गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र में पंचगव्य आधारित उत्पादों पर किए जा रहे अनुसंधान कार्यों, उत्पादन प्रक्रियाओं तथा अन्य गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी जाती है। प्रशिक्षणार्थियों को इकाई का प्रत्यक्ष अवलोकन कर व्यावहारिक समझ विकसित करने का अवसर प्राप्त होता है।
एक्सपोज़र विज़िट के उपरांत प्रशिक्षणार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस भेंट से उन्हें पंचगव्य आधारित उत्पादों की वैज्ञानिकता, व्यावसायिक संभावनाओं तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस मार्गदर्शन प्राप्त होता है एवं वे इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं क्षेत्रीय भ्रमण को अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायी एवं रोजगारोन्मुखी बताते हैं।