02/08/2025
Elder Joy Charitable Trust द्वारा नया “कमलआश्रय” वृद्धाश्रम निर्माण का शुभारंभ
Elder Joy Charitable Trust, जो वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत है और वृद्धजनों की सेवा के लिए समर्पित है, अब एक नया कदम उठा रहा है। संस्था द्वारा एक नए, आधुनिक सुविधाओं से युक्त वृद्धाश्रम “कमलआश्रय” ओल्ड एज होम 300 बेड 5मंजिला इमारत का निर्माण आरंभ किया जा रहा है।
यह नया वृद्धाश्रम विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक, सुरक्षित और प्रेमपूर्ण वातावरण देने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है। यहाँ न केवल रहने और खाने-पीने की उत्तम व्यवस्था होगी, बल्कि स्वास्थ्य, मनोरंजन और मानसिक शांति के लिए विशेष गतिविधियों की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
कमलआश्रय ओल्ड एज होम का भूमि पूजन 1 अगस्त 2025 को प्रातः 11:00 बजे से 4:00 बजे तक Sai Nagari 9, Mohgav, Borkhedi Flyover, Wardha Road, Nagpur में आयोजित किया गया। इस अवसर पर Elder Joy Charitable Trust सभी समाजसेवियों, शुभचिंतकों और नागरिकों से इस पुण्य कार्य में शामिल होकर आशीर्वाद और सहयोग देने का अनुरोध करता हूं।
Elder Joy Charitable Trust के अध्यक्ष कमल जीत सिंह का संदेश:
“हमारा उद्देश्य केवल वृद्धाश्रम बनाना नहीं, बल्कि इसे ऐसा घर बनाना है जहां हर वरिष्ठ नागरिक को सम्मान और आत्मीयता का अनुभव हो कमलआश्रय ओल्ड एज होम हमारे इस संकल्प का प्रतीक होगा।”
अधिक जानकारी और सहयोग के लिए संपर्क करें:8669998189
89 टेलीकॉम सोसायटी प्रताप नगर नागपुर Elder Joy Charitable Trust, Nagpur