25/02/2024
#अपना_डॉक्टर_खुद_ना_बनें'
डॉक्टर की परामर्श बिना दवाएं लेना हो सकता है सेहत के लिए घातक
डॉक्टर की परामर्श के बिना ली गई दवाओं से भले ही आपको कुछ समय के लिए आराम मिल जाएं, लेकिन बार-बार ऐसा करने से ये आदत कई अन्य बीमारियां भी दे सकती हैं।यदि दवाओं का उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह नहीं ली जाती है, तो इसके कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं या कोई अन्य बीमारी हो सकती है। दवा की खुराक भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जिसके बारे में डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।हो सकती है । इसके अलावा, ज्यादातर मामलों में, सिफारिश से अधिक मात्रा में लेने पर दवाएं हानिकारक प्रभाव डालती हैं। परिणामस्वरूप, ऐसे मामलों में दवाएं जहरीली हो सकती हैं। इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना दवाइयां नहीं खानी चाहिए।हो सकती है । कहीं आप खुद ही अपने डॉक्टर तो नहीं बन रहे हैं? कभी सिर दर्द हुआ, पेट दर्द हुआ और खुद से ही कोई गोली या दवा ले ली। यदि ऐसा लंबे समय से कर रहे हैं तो समझिए कि आपको गोलियोंं की आदत पड़ गई है यानी आप पिल्स एडिक्ट हो गए हैं। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसा करके आप अपने जीवन से ही खिलवाड़ करते हैं।विशेषज्ञों के अनुसार बिना परामर्श ली गई दवा कई साइड इफेक्ट दे सकती हैं। इससे मेडिकेशन एसिड रिएक्शन या हार्टबर्न हो सकता है। यही नहीं पेट के अल्सर, किडनी और लिवर डैमेज व हार्ट अटैक भी हो सकता है। कुछ लोग सभी तरह की गोली जैसे पेन किलर्स, एंटिडिप्रेशंट और यहां तक कि कफ सिरप के भी एडिक्ट हो सकते हैं। ज्यादातर मामलों में यह एडिक्शन तब शुरू होता है, जब वे खुद ही अपना ट्रीटमेंट करना शुरू कर देते हैं। जब आप नींद की गोलियां और एंटिबॉयटिक अपनी मर्जी से लेते हैं, तो ये आपके लिए बेहद नुकसानदेह हो सकती हैं। खासतौर पर जब आपको नहीं पता कि आप इसके जरिए कौन से स्पेसिफिक कंपाउंड ले रहे हैं? आपको इसकी कितनी डोज की जरूरत है और आपको यह दवाई कितने समय तक लेनी है? इस कन्फ्यूजन में आप और ज्यादा बीमार हो जाते हैं।