13/01/2026
इंदौर में छात्रों के साथ “पढ़ाई और सोशल लाइफ में संतुलन” विषय पर सेशन लेने का अवसर मिला।
आज के छात्र सिर्फ पढ़ाई का ही नहीं, बल्कि अपेक्षाओं, तुलना और सोशल प्रेशर का भी बोझ उठाते हैं। ऐसे में यह समझना बहुत ज़रूरी है कि
👉पढ़ाई ज़रूरी है,
👉 दोस्ती और रिश्ते भी ज़रूरी हैं,
👉 और सबसे ज़रूरी है खुद के साथ संतुलन।
इस सेशन में छात्रों ने खुलकर अपनी उलझनों को साझा किया । कभी guilt कि ज़्यादा एंजॉय कर लिया, तो कभी stress कि बस पढ़ते ही रह गए। इन चर्चाओं से एक बात साफ़ हुई कि
Balance कोई formula नहीं, बल्कि एक skill है—जो सीखी जा सकती है।
छात्रों की sincerity, सवाल और openness देखकर एक बार फिर विश्वास हुआ कि सही मार्गदर्शन मिले तो युवा अपने लिए बेहतर रास्ते खुद चुन सकते हैं।
इस खूबसूरत अनुभव के लिए सभी छात्रों और संस्थान का धन्यवाद।
आगे भी ऐसे meaningful conversations जारी रहेंगी।