05/02/2026
कड़ाके की ठंड में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है। 🥶
Dr. Prashant Gupta ने बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को सलाह दी है कि वे सुबह और शाम के समय घर से बाहर न निकलें तथा अधिक से अधिक गर्म पानी और गर्म पेय का सेवन करें।
लगातार गिरते तापमान के कारण हाइपोथर्मिया, हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, लकवा, ब्रेन हेमरेज जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ठंडी हवा से बचाव, गर्म कपड़े पहनना, हाथ-पैर ढककर रखना, सिर पर टोपी या मफलर पहनना, और घर के दरवाजे-खिड़कियां बंद रखना जरूरी है।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि इस मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ, सूप, गुनगुना पानी और पौष्टिक भोजन लेना चाहिए। बुजुर्ग, हृदय रोगी और बच्चे विशेष सावधानी बरतें। जरूरत हो तो धूप निकलने के बाद ही बाहर जाएं।
सावधानी ही बचाव है — ठंड से बचें, स्वस्थ रहें।