19/02/2026
अंबाला कैंट में नवप्रवेशित नर्सिंग विद्यार्थियों के स्वागत हेतु गरिमामय लाइटिंग सेरेमनी एवं नर्सिंग शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. श्रद्धा बेदी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नर्सिंग चिकित्सा के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति निष्ठा का मार्ग है। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को करुणा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सलाहकार डा. रोहित दत्त ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि डॉ. श्रद्धा बेदी की उपस्थिति नवोदित नर्सों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है तथा उनका मार्गदर्शन विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
Shri Sai cardiac centre paonta.