08/03/2026
Click : https://youtu.be/vlfsLnkgIyE
हर बेटा बाप के खिलाफ बगावत करता है। और ऐसा बाप और बेटे का ही सवाल नहीं है--हर आज कल के खिलाफ बगावत है, बीते कल के खिलाफ बगावत है। वर्तमान अतीत से छुटकारे की चेष्टा है। अतीत पिता है, वर्तमान पुत्र है। बीते कल से तुम्हारा आज पैदा हुआ है। बीता कल जा चुका, फिर भी उसकी पकड़ गहरी है; विदा हो चुका, फिर भी तुम्हारी गर्दन पर उसकी फांस है। तुम उससे छूटना चाहते होः अतीत भूल-जाए, विस्मृत हो जाए। पर अतीत तुम्हें ग्रसता है, पकड़ता है।
वर्तमान अतीत के प्रति विद्रोह है। अतीत से ही आता है वर्तमान; लेकिन अतीत से मुक्त न हो तो दब जाएगा, मर जाएगा।
हर बेटा बाप से पार जाने की कोशिश है।
तुम प्रतिपल अपने अतीत से लड़ रहे हो--वह पिता से संघर्ष है।
ओशो 🌸🌹🌸🌹🌸🌹🌸