25/04/2026
अक्सर कुछ patients दर्द या allergy, fever होती है, तो हम ऐसे डॉक्टरों के पास जाते हैं जो एक 'चमत्कारी इंजेक्शन' लगाते हैं या कुछ रंग-बिरंगी पुड़िया देते हैं, जिससे मिनटों में आराम मिल जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह "Magic Drug" असल में क्या है?
वह ज्यादातर Steroids (जैसे Dexona, Wysolone, Deflazacort) होते हैं।
- कड़वा सच जो आपको जानना जरूरी है:
नाम छिपाकर इलाज: कई लोग इंजेक्शन का नाम नहीं बताते और उसे magic drug कहते हैं, और उससे paralysis, दर्द और बुखार ठीक करने का दावा करते हैl यह 100% स्टेरॉयड हो सकता है जो बिना डॉक्टरी सलाह के जानलेवा है।
-नकली आयुर्वेदिक दवाएं: कई बार आयुर्वेदिक के नाम पर लाल-पीली-काली गोलियां बेची जाती हैं,जो लगभग हर medical store पर उपलब्ध है जिनमें भारी मात्रा में स्टेरॉयड मिला होता है।
-तुरंत आराम, लंबे समय का नुकसान: स्टेरॉयड दर्द और एलर्जी में तुरंत राहत तो देते हैं, लेकिन बिना जरूरत इनका बार-बार इस्तेमाल आपकी हड्डियों को खोखला कर सकता है, किडनी खराब कर सकता है और शुगर/बीपी जैसी बीमारियां दे सकता है।
✅ समझदार बनें, सतर्क रहें:
* बिना डिग्री वाले झोलाछाप डॉक्टरों से बचें।
* जो दवा आप खा रहे हैं, उसका नाम और साल्ट जरूर पूछें।
* शॉर्टकट इलाज के चक्कर में अपनी सेहत से खिलवाड़ न करें।
सेहत आपकी है, फैसला भी आपका होना चाहिए!