RRIUM Patna

RRIUM Patna Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from RRIUM Patna, Medical Research Center, Guzri, Patna City, Patna.

Regional Research Institute of Unani Medicine (RRIUM) Patna is a peripheral research institute of the Central Council for Research in Unani Medicine (CCRUM) under Ministry of Ayush, Government of India. क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, पटना की स्थापना वर्ष 1979 में की गई थी। यह संस्थान केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद (CCRUM), आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्यरत एक प्रमुख अनुसंधान केंद्र है। संस्थान का उद्देश्य यूनानी चिकित्सा पद्धति के वैज्ञानिक मूल्यांकन, औषधीय संयोजनों की प्रभावकारिता एवं सुरक्षा का परीक्षण, तथा नैदानिक एवं अनुप्रयुक्त अनुसंधान को बढ़ावा देना है। संस्थान रोगियों को प्रमाण आधारित यूनानी चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ जनस्वास्थ्य से जुड़े अनुसंधान कार्यक्रमों और शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाता है।
Established in 1979, the Regional Research Institute of Unani Medicine (RRIUM), Patna, is a leading research institute functioning under the Central Council for Research in Unani Medicine (CCRUM), Ministry of AYUSH, Government of India (www.ccrum.res.in). The institute is dedicated to the scientific validation of Unani medicine, assessment of the efficacy and safety of Unani formulations, and promotion of clinical and applied research. In addition to offering evidence-based Unani healthcare services, the institute is actively involved in public health research initiatives and academic activities.

दिनांक 18.03.2026 को क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, पटना में “फार्माकोविजिलेंस” विषय पर एक जन-जागरूकता कार्...
25/03/2026

दिनांक 18.03.2026 को क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, पटना में “फार्माकोविजिलेंस” विषय पर एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दवाओं के सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाना, उनके संभावित दुष्प्रभावों (Adverse Drug Reactions – ADRs) की पहचान करना तथा समय पर उनकी रिपोर्टिंग के महत्व को जनसामान्य एवं स्वास्थ्य कर्मियों तक पहुँचाना था ।
कार्यक्रम में डॉ० मोहम्मद मनज़र आलम, अनुसंधान अधिकारी (यूनानी), वैज्ञा–II द्वारा किया गया । अपने संबोधन में उन्होंने दवाओं के सुरक्षित उपयोग की अनिवार्यता पर विशेष बल देते हुए बताया कि फार्माकोविजिलेंस प्रणाली दवाओं से संबंधित दुष्प्रभावों की सतत निगरानी, मूल्यांकन एवं रोकथाम में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । उन्होंने यह भी कहा कि सही समय पर ADR की पहचान और रिपोर्टिंग से रोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है ।
कार्यक्रम के दौरान फार्माकोविजिलेंस की मूल अवधारणा, ADR रिपोर्टिंग की प्रक्रिया, तथा इसके व्यावहारिक महत्व पर विस्तृत एवं सरल रूप में प्रकाश डाला गया । प्रतिभागियों को यह जानकारी दी गई कि किसी भी दवा के सेवन के दौरान यदि कोई असामान्य या अप्रत्याशित लक्षण दिखाई दें, तो उसे तत्काल संबंधित स्वास्थ्य केंद्र अथवा फार्माकोविजिलेंस केंद्र में रिपोर्ट करना अत्यंत आवश्यक है ।
इस अवसर पर संस्थान के समस्त अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं रोगियों की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम सफल एवं प्रभावी सिद्ध हुआ ।

क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, पटना (एन.ए.बी.एच. एवं एन.ए.बी.एल. मान्यता प्राप्त) संस्थान में दिनांक 16 मार...
16/03/2026

क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, पटना (एन.ए.बी.एच. एवं एन.ए.बी.एल. मान्यता प्राप्त) संस्थान में दिनांक 16 मार्च 2026 को संस्थान के ओ.पी.डी. हाल में “रोगाणुरोधी प्रतिरोध (Antimicrobial Resistance – AMR)” विषय पर एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अब्दुर्रशीद, अनुसंधान अधिकारी प्रभारी द्वारा की गई । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. मोहम्मद उसामा, अनुसंधान अधिकारी (यूनानी) ने रोगाणुरोधी प्रतिरोध की अवधारणा, इसके उत्पत्ति के प्रमुख कारणों, विकास की वैज्ञानिक प्रक्रिया तथा मानव स्वास्थ्य पर इसके दीर्घकालिक एवं गंभीर प्रतिकूल प्रभावों पर विस्तृत, वैज्ञानिक एवं विश्लेषणात्मक व्याख्यान प्रस्तुत किया ।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. मोहम्मद उसामा ने संस्थान में संचालित रिसर्च ओ.पी.डी. के अंतर्गत चल रहे विभिन्न अनुसंधान परियोजनाओं—Functional Dyspepsia, Post-Micturition Dribble, Leucorrhoea, Bronchial Asthma एवं Cough—के संबंध में भी जानकारी प्रदान की तथा पात्र रोगियों को इन परियोजनाओं में पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया ।

क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, पटना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिनांक 09 मार्च 2026 को आयुष मंत्र...
09/03/2026

क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, पटना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिनांक 09 मार्च 2026 को आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित “Post-Budget Webinar 2026” (विषय: People-Centric Growth) में ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया गया ।
वेबिनार में केंद्रीय बजट 2026–27 में की गई घोषणाओं को क्रियान्वित करने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं, आयुष, औषधीय सुधारों तथा समावेशी आर्थिक विकास पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi द्वारा मुख्य उद्बोधन दिया गया, जिसमें “विकसित भारत” की परिकल्पना के अंतर्गत पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के सुदृढ़ीकरण, नए क्षेत्रीय चिकित्सा केन्द्रों की स्थापना, आयुष संस्थानों के विकास तथा अस्पतालों एवं प्रयोगशालाओं के बुनियादी ढांचे के उन्नयन पर बल दिया गया ।
वेबिनार में अनुसंधान, मानकीकरण तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य व्यवस्था में आयुष के एकीकरण के माध्यम से “सभी के लिए स्वास्थ्य” सुनिश्चित करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया ।

An in-service training session on Biomedical Waste Management (BMWM) and Fire Safety Drill was conducted on 05 March 202...
05/03/2026

An in-service training session on Biomedical Waste Management (BMWM) and Fire Safety Drill was conducted on 05 March 2026 at RRIUM, Patna for laboratory personnel, in accordance with the NABL training calendar, to strengthen staff competency in biomedical waste segregation, safe disposal practices, and emergency preparedness for fire incidents.

02 मार्च 2026 को क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, पटना में “सेवा संकल्प” विषय पर एक बैठक आयोजित की गई।बैठक सं...
02/03/2026

02 मार्च 2026 को क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, पटना में “सेवा संकल्प” विषय पर एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक संस्थान के सभागार में डॉ. अब्दुर रशीद, प्रभारी अनुसंधान अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर डॉ. मोहम्मद उसामा, अनुसंधान अधिकारी (यूनानी) द्वारा “भारत की विकास यात्रा में नई शुरुआत – सेवा तीर्थ” शीर्षक से “सेवा संकल्प प्रस्ताव” का औपचारिक वाचन किया गया।

प्रस्ताव में सेवा भावना, कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता जैसे मूल्यों पर बल दिया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इन सिद्धांतों का पालन करने का सामूहिक संकल्प व्यक्त किया। अध्यक्ष ने अपने समापन उद्बोधन में कहा कि “सेवा संकल्प” संस्थान की कार्यसंस्कृति का अभिन्न अंग बनना चाहिए।

दिनांक 02 मार्च 2026 को क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (RRIUM), पटना (NABH एवं NABL मान्यता प्राप्त) में रोग...
02/03/2026

दिनांक 02 मार्च 2026 को क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (RRIUM), पटना (NABH एवं NABL मान्यता प्राप्त) में रोगाणुरोधी प्रतिरोध (Antimicrobial Resistance–AMR) विषय पर एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अब्दुर्रशीद, प्रभारी अनुसंधान अधिकारी , उप निदेशक महोदय द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. मंगल सिंह, सहायक अनुसंधान अधिकारी (बायोकेमिस्ट्री) ने रोगाणुरोधी प्रतिरोध की अवधारणा, इसके कारण, उत्पत्ति तथा मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभावों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने अपने व्याख्यान में यह स्पष्ट किया कि “एंटीबायोटिक हर बीमारी का उपचार नहीं है — आज उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में प्रभावी उपचार संभव नहीं होगा।”
कार्यक्रम के दौरान ‘मन की बात’कार्यक्रम का एक वीडियो भी उपस्थित जनसमूह को दिखाया गया, जिसमें माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi द्वारा रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR) की गंभीर चुनौती एवं उसके समाधान हेतु जन-सहभागिता और जिम्मेदार व्यवहार की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेश ने एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग एवं अनावश्यक सेवन से बचाव के प्रति आमजन को जागरूक किया।
इसके अतिरिक्त, रोगियों एवं उपस्थित नागरिकों को AMR से संबंधित एक पृष्ठ का सूचना-पत्र (Information Sheet) भी वितरित किया गया, जिसमें सरल भाषा में रोगाणुरोधी प्रतिरोध, उसके दुष्परिणाम तथा रोकथाम के उपायों की जानकारी प्रदान की गई।

विज्ञान प्रगति को सशक्त बनाता है और परंपरा उसे समृद्ध करती है। #राष्ट्रीयविज्ञानदिवस के अवसर पर आयुष सभी के कल्याण हेतु ...
28/02/2026

विज्ञान प्रगति को सशक्त बनाता है और परंपरा उसे समृद्ध करती है।
#राष्ट्रीयविज्ञानदिवस के अवसर पर आयुष सभी के कल्याण हेतु साक्ष्य-आधारित पारंपरिक चिकित्सा को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प को पुनः दृढ़ करता है।

Science empowers progress, and tradition enriches it.
On , Ayush reaffirms its commitment to advancing evidence-based, traditional medicine for the well-being of all.

क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, पटना में हमारे वर्तमान उपनिदेशक डॉ. मुमताज़ अहमद के अधिवर्षिता (सेवानिवृत्ति...
28/02/2026

क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, पटना में हमारे वर्तमान उपनिदेशक डॉ. मुमताज़ अहमद के अधिवर्षिता (सेवानिवृत्ति) के अवसर पर एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में संस्थान के चिकित्सकगण, कर्मचारी, प्रशासनिक एवं सहायक स्टाफ उपस्थित रहे। सभी कर्मचारियों ने उन्हें जीवन के नए अध्याय के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा उनके नेतृत्व, मार्गदर्शन और संस्थान के विकास में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण किया।
अपने कार्यकाल के दौरान उनके निर्देशन में संस्थान में कई सकारात्मक परिवर्तन एवं सुदृढ़ीकरण के प्रयास किए गए, जिससे संस्थान के शैक्षणिक, नैदानिक एवं प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिली। सहकर्मियों ने उनके सहयोगात्मक व्यवहार, दूरदर्शी नेतृत्व एवं कार्य के प्रति समर्पण की सराहना की।
कार्यक्रम का समापन उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित करने एवं उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल सेवानिवृत्ति जीवन की कामना के साथ किया गया।
क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, पटना परिवार उनकी अमूल्य सेवाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता है।

क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, पटना (NABH एवं NABL मान्यता प्राप्त), 16 फरवरी 2026 ओ.पी.डी. हाल में जन-जागर...
28/02/2026

क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, पटना (NABH एवं NABL मान्यता प्राप्त), 16 फरवरी 2026 ओ.पी.डी. हाल में जन-जागरूकता कार्यक्रम रोगाणुरोधी प्रतिरोध (Antimicrobial Resistance - AMR) का आयोजन किया गया |
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अब्दुर्रशीद, अनुसंधान अधिकारी (यूनानी), वैज्ञानिक-II द्वारा की गई । मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अब्दुर्रशीद ने रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR) की अवधारणा, इसके उत्पत्ति के प्रमुख कारक, विकास की प्रक्रिया तथा मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रतिकूल प्रभावों पर वैज्ञानिक एवं विश्लेषणात्मक व्याख्यान प्रस्तुत किया ।

दिनांक 14 फ़रवरी 2026 को यूनानी दिवस–2026 के अवसर पर क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, पटना (NABH एवं NABL मान...
28/02/2026

दिनांक 14 फ़रवरी 2026 को यूनानी दिवस–2026 के अवसर पर क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, पटना (NABH एवं NABL मान्यता प्राप्त) के सभा कक्ष में यूनानी दिवस–2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह दिनांक 31.01.2026 से आयोजित यूनानी दिवस पूर्व गतिविधियों की श्रृंखला के क्रम में संपन्न हुआ । कार्यक्रम का संचालन डॉ० चंद्रमणि यादव, अन्वेषक (Stat) द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० अब्दुर्रशीद, अनुसंधान अधिकारी (यू०), वैज्ञा–II द्वारा की गई | अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने बताया कि यूनानी दिवस प्रतिवर्ष महान चिकित्सक एवं शिक्षाविद Hakim Ajmal Khan साहब की जयंती (11 फ़रवरी 1868) के उपलक्ष्य में मनाया जाता है । इस अवसर पर उनके द्वारा भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के संवर्धन, संस्थागत विकास तथा जनस्वास्थ्य उन्नयन में दिए गए महत्वपूर्ण योगदानों को स्मरण किया गया ।
इस अवसर पर संस्थान द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं, जैसे—क्विज प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता—में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । यह पुरस्कार डॉ० अब्दुर्रशीद, अनुसंधान अधिकारी (यू०), वैज्ञा–II तथा डॉ० ज़रयाब ज़की, अनुसंधान अधिकारी (पैथोलॉजी) द्वारा प्रदान किए गए ।

दिनांक 14 फ़रवरी 2026 को यूनानी दिवस–2026 के अवसर पर क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, पटना (NABH एवं NABL मान...
28/02/2026

दिनांक 14 फ़रवरी 2026 को यूनानी दिवस–2026 के अवसर पर क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, पटना (NABH एवं NABL मान्यता प्राप्त) के ओ०पी०डी० हॉल में जन-जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनिदेशक डॉ० अब्दुर्रशीद, अनुसंधान अधिकारी (यू०), वैज्ञानिक-II द्वारा की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम का मुख्य विषय “Unani Medicine: An Effective Step Towards Health and Homeostasis” रहा । अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने बताया कि यूनानी दिवस प्रतिवर्ष महान चिकित्सक एवं शिक्षाविद Hakim Ajmal Khan साहब की जयंती (11 फ़रवरी 1868) के उपलक्ष्य में मनाया जाता है । इस अवसर पर उनके द्वारा भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के संवर्धन, संस्थागत विकास तथा जनस्वास्थ्य उन्नयन में दिए गए महत्वपूर्ण योगदानों को स्मरण किया गया ।
यूनानी चिकित्सा पद्धति के मूल सिद्धांत—मिज़ाज (Temperament), अख़लात (Humours) तथा तवाज़ुन-ए-अख़लात (Humoral Balance) के माध्यम से होमियोस्टैसिस (Homeostasis) की वैज्ञानिक अवधारणा पर प्रकाश डाला ।
कार्यक्रम के अंतर्गत जनस्वास्थ्य व्याख्यान में Irritable Bowel Syndrome (IBS) विषय पर चिकित्सीय प्रस्तुति दी गई। IBS को एक Functional Gastrointestinal Disorder के रूप में परिभाषित करते हुए इसके प्रमुख लक्षण—आवर्तक उदर पीड़ा, उदर-विस्फार, अतिसार अथवा कब्ज (या मिश्रित प्रकार) तथा मल त्याग की आदतों में परिवर्तन—पर विस्तार से चर्चा की गई ।
रोग की Etiopathogenesis में आंत्र गतिशीलता में परिवर्तन (Altered Gut Motility), आंत्र-अतिसंवेदनशीलता (Visceral Hypersensitivity), मनोदैहिक कारक (Psychosomatic Factors) एवं जीवनशैली संबंधी असंतुलन को प्रमुख कारण बताया गया ।
निवारण एवं प्रबंधन के अंतर्गत संतुलित एवं सुपाच्य आहार, रेशा युक्त भोजन (आवश्यकतानुसार), तनाव प्रबंधन, नियमित व्यायाम, पर्याप्त जल सेवन तथा यूनानी औषधोपचार एवं इलाज-बित-तदबीर (Regimental Therapy) को प्रभावी उपायों के रूप में रेखांकित किया गया । इसके अतिरिक्त उन्होंने संस्थान को परिषद द्वारा आवंटित परियोजनाओं (Projects) तथा आई०.पी०.डी०. सुविधाओं से समस्त रोगियों को लाभान्वित होने का सुझाव दिया |

Address

Guzri, Patna City
Patna
800008

Opening Hours

Monday 9am - 4:30pm
Tuesday 9am - 4:30pm
Wednesday 9am - 4:30pm
Thursday 9am - 4:30pm
Friday 9am - 4:30pm
Saturday 9am - 2pm

Website

https://portal.nabh.co/documents_Unani.aspx#gsc.tab=0, https://fssai.gov.in/, https://nablmelt.qc

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RRIUM Patna posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram