जय जोहार मेडिकल

जय जोहार मेडिकल Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from जय जोहार मेडिकल, Medical and health, pipalkhunt, Pratapgarh.

भारत देश में रहकर अन्यय अत्याचार शोषण की लड़ाई लड़ रहे दबे कुछेले हर समुदाय वर्ग के लोगों को सामाजिक,राजनीतिक,धार्मिक ,अंधविश्वास मनुवाद, पाखंडवाद एवं वैचारिक,मानसिक गुलामियों से आजाद करवाना है ही मेरा प्रकृति सिद्ध अधिकार है 🌱🌱🌱🌴🌴

अनुसूचित क्षेत्र को झकझोरता एक हत्याकांड: समाज के लिए चेतावनी✍️ (विचारक की कलम – समाज को समाधान की ओर......)“दोस्त दोस्त...
20/04/2026

अनुसूचित क्षेत्र को झकझोरता एक हत्याकांड: समाज के लिए चेतावनी
✍️ (विचारक की कलम – समाज को समाधान की ओर......)
“दोस्त दोस्त ना रहा…” — यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि आज की दुखद सच्चाई बनती जा रही है।
डॉ. मोहित मच्छार की असमय मृत्यु ने न केवल एक परिवार, बल्कि पूरे आदिवासी समाज को भीतर तक झकझोर दिया है।
एक गरीब परिवार का इकलौता सहारा छिन गया। पिता पहले ही इस दुनिया से जा चुके थे—अब माँ और बहनों पर क्या बीत रही होगी, इसकी कल्पना भी कठिन है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
यह घटना केवल एक दुर्घटना या व्यक्तिगत विवाद नहीं, बल्कि हमारे समाज में बढ़ती कुछ खतरनाक प्रवृत्तियों का परिणाम है—डीजे, दारू और नशे की संस्कृति।

समस्या कहाँ है?

1. DJ संस्कृति – शोर नहीं, खतरे का संकेत
i. तेज ध्वनि वाला DJ 5–7 किलोमीटर तक प्रभाव डालता है
ii. हृदय रोगियों, बुजुर्गों और बच्चों पर नकारात्मक असर
iii. शोर के कारण चोरी, झगड़े या हिंसा की घटनाएं समय पर पता नहीं चलती
iv. युवाओं में अनुशासनहीनता और आक्रामक व्यवहार बढ़ता है
v. सामाजिक कार्यक्रम मनोरंजन के बजाय दिखावा और प्रतिस्पर्धा बनते जा रहे हैं
👉 निष्कर्ष : DJ केवल संगीत नहीं, बल्कि कई बार अव्यवस्था और अपराध को छुपाने का माध्यम बन जाता है।
2. शराब (दारू) – विवाद और हिंसा की जड़
i. पिछले वर्षों के अनुभव बताते हैं कि जहां DJ होता है, वहां शराब का प्रचलन बढ़ता है
ii. नशे में अश्लीलता, छेड़छाड़ और झगड़े आम हो जाते हैं
iii. छोटे विवाद बड़े संघर्ष में बदल जाते हैं
iv. पुलिस केस, आर्थिक नुकसान और सामाजिक बदनामी बढ़ती है
👉 निष्कर्ष : शराब सामाजिक कार्यक्रमों को उत्सव से त्रासदी में बदल देती है।

3. सार्वजनिक नशा परोसना – धीमा जहर..
i. बीड़ी, सिगरेट, गुटका, चिलम आदि खुले रूप में परोसे जाते हैं
ii. आयोजक खुद पैसे खर्च कर समाज को “जहर” परोस रहे हैं
iii. युवा पीढ़ी नकल और दिखावे में इसे अपनाती है
iv. स्वास्थ्य, संस्कार और सामाजिक संतुलन तीनों पर बुरा असर
👉 निष्कर्ष : जब समाज खुद अपने हाथों से जहर बांटेगा, तो परिणाम भी विनाशकारी ही होंगे।

समाधान क्या है?

1. DJ पर पूर्ण सामाजिक प्रतिबंध
i. ग्राम स्तर पर सामूहिक निर्णय लेकर DJ पर रोक
ii. केवल पारंपरिक वाद्ययंत्रों (मांदल, ढोल, कुण्डी ,थाली, बाँसुरी) का उपयोग

2. नशामुक्त सामाजिक कार्यक्रम
i. विवाह, नोतरा और अन्य आयोजनों में शराब व तंबाकू पूर्णतः प्रतिबंधित
ii. उल्लंघन करने वालों पर सामाजिक दंड (जुर्माना/बहिष्कार)
iii. युवाओं के लिए नशामुक्ति अभियान चलाना

3. मेहमानों की सुरक्षा व्यवस्था
i. प्रत्येक कार्यक्रम में जिम्मेदार लोगों की टीम (सुरक्षा/निगरानी)
ii. विवाद की स्थिति में तुरंत हस्तक्षेप और समाधान
iii. बाहरी मेहमानों की विशेष सुरक्षा

4. सामाजिक अनुशासन और जागरूकता
i. पंचायत, सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका
ii. स्कूल-कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम
iii. महिलाओं और बुजुर्गों की भागीदारी से संतुलित निर्णय

निष्कर्ष
यदि हम आज नहीं जागे, तो ऐसी घटनाएं बार-बार होंगी और हर बार कोई न कोई परिवार उजड़ता रहेगा।
लेकिन यदि हम अभी संकल्प लें और उसे निभाएं—तो हमारा समाज सुरक्षित, समृद्ध और सम्मानित बन सकता है।
धन्यवाद।

#डॉ_मोहित_मच्छार_न्याय_हो #हत्याकांड_से_सबक
#समाज_को_चेतावनी ीं
#जीवन_अनमोल_है #नशामुक्त_समाज
#दारू_बंद_करो #सार्वजनिक_नशा_बंद
#युवा_जागो #डीजे_बंद_करो #संस्कार_बचाओ
#अनुशासित_समाज #आदिवासी_एकता
#परंपरा_की_ओर े_शुरुआत

बांसवाड़ा–डूंगरपुर सांसद श्री राजकुमार जी रोत के नेतृत्व में घाटोल विधायक प्रत्याशी अशोक जी भील के प्रतिनिधि मंडल ने अनि...
19/04/2026

बांसवाड़ा–डूंगरपुर सांसद श्री राजकुमार जी रोत के नेतृत्व में घाटोल विधायक प्रत्याशी अशोक जी भील के प्रतिनिधि मंडल ने अनिल भील हत्याकांड में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर उदयपुर रेंज के IGP से मुलाकात की।

#अनिल_भील_को_न्याय_दो

13/04/2026

आजाद भारत में आदिवासियों पर अंग्रेजो से भी खतरनाक अन्याय,अत्याचार, शोषण, विस्थापन क्यों?

रायगढ़ा ओडिशा में बॉक्साइट खनन का विरोध कर रहे आदिवासियों को रात के अंधेरे में घरों से निकालकर उनपर सरकार के इशारे पर प्रशासन द्वारा लाठी और पत्थर से हमला करना और बिजली काट कर महिलाओं पर लाठियां चलाना अत्यंत शर्मनाक एवं चिंताजनक है।

वेदांता वालो को खुश करने के लिए सरकार आदिवासियों को अपनी ही ज़मीन से निकालने पर तुली हुई है।
आख़िर आदिवासी लोगों के ऐसा ज़ुल्म क्यों?

03/04/2026

राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्डा का पहला रिएक्शन आया सामने, कहा- ‘खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ’

31/03/2026

मैने तो महिलाओं को सिर्फ वीर्य दान किया था।।।
" मैं गलत नहीं हूं " और महिलाओ से सम्बन्ध बनाना धार्मिक विधि, ब्राह्मण धर्म का हिस्सा था।।।।

31/03/2026

😁😆🤣
हिंदूराष्ट्र के ध्वजवाहक गुरु की असलियत

28/03/2026

महिला आयोग अध्यक्ष को कुर्सी पर बिठाया था ताकि महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार, शोषण को रोक सके पर वो तो कुर्सी छोड़कर टेबल पर बैठने लगे तो कुर्सी जायेगी ही सही और हम इस टेबल बनाने वाले सुथार को सम्मानित करने की पुरजोर से मांग करते हैं 😁😆🤣

डीज़ल पेट्रोल की किल्लत को देखते हुए मार्केट में हुई न‌ई मोटरसाइकिल लॉन्च 😆🤩🤣
26/03/2026

डीज़ल पेट्रोल की किल्लत को देखते हुए मार्केट में हुई न‌ई मोटरसाइकिल लॉन्च 😆🤩🤣

25/03/2026

प्रधानमंत्री का दायित्व देश को सुरक्षित, सक्षम और आश्वस्त करना है; डर, चिंता और चुनौतियों का पाठ पढ़ाना नहीं।

यह भाषण नहीं, भाजपा सरकार की लापरवाही का सार्वजनिक प्रमाण है।

विफल प्रधानमंत्री एक बार फिर संकेत दे रहे हैं कि सरकार की विफलताओं की सजा दुबारा लॉकडाउन के रुप में देश की जनता को ही भुगतना पड़ेगा!

24/03/2026
23/03/2026

समाज की बहन बेटियों को व्रत नहीं शिक्षा की जरूरत है क्योंकि रिस्ता करते समय व्रत नहीं डिग्री देखी जाती है।

22/03/2026

प्रभुलाल जी कटारा BPMM
और
रविन्द्र भाई बड़जोड़ BPYM प्रदेश संयोजक बनने पर दोनों भाईयों को लाख लाख जोहार 💐🌱🙏

Address

Pipalkhunt
Pratapgarh
312624

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when जय जोहार मेडिकल posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to जय जोहार मेडिकल:

Share