25/11/2025
प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लगे आयुष मंत्रालय के पैविलियन का रुख कर रहे हैं और वहां मौजूद आयुर्वेद, यूनानी व होम्योपैथी के विशेषज्ञों से परामर्श ले रहे हैं। प्राकृतिक चिकित्सा पर बढ़ते भरोसे के बीच लोग अब विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह लेकर ही उपचार की दिशा तय कर रहे हैं।