Directorate Of Social Welfare

Directorate Of Social Welfare Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Directorate Of Social Welfare, Samaj Kalyan Parisar, Mana Camp, Raipur.

समाज कल्याण विभाग, विभागीय अधिनियमों, नियमों एवं दिशा निर्देर्शो के अनुरूप दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, विधवा, परित्यक्त महिलाओं, बौने व्यक्तियों एवं उभयलिंगी व्यक्तियों के समग्र पुनर्वास के लिए योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन कर रहा हैं। समाज कल्याण विभाग का दायित्व है व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना एवं समाज के ऐसे तबकों को लाभान्वित करना जो शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, आर्थिक या किसी भी कारण से परेशानी में हों। विभाग द्वारा ऐसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे वरिष्ठ नागरिकों, निःशक्तजनों, विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं, विधि अवरूद्ध एवं देखरेख की अपेक्षा रखने वाले बच्चों को सहयोग प्रदान किया जा सके। इन दायित्वों के निर्वहन हेतु विभाग अन्तर्गत विभिन्न अधिनियम प्रभावशील है, जिनकी अपेक्षाओं की सम्प्राप्ति के लिए विभाग अपने सीमित संसाधनों के अनुरूप समाज के अन्तिम व्यक्ति तक अधोलिखित सेवाएं प्रदान कर रहा है।

News Upadte CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Directorate of Culture, Rajbhasha & Archaeology, Govt of Chhattisgarh  Lax...
11/02/2026

News Upadte

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Directorate of Culture, Rajbhasha & Archaeology, Govt of Chhattisgarh Laxmi Rajwade Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India MyGovIndia Press Information Bureau - PIB, Government of India

कलेक्टर महोदया के मार्गदर्शन में नवाचार के अंतर्गत  “सर्विस ऑन व्हील्स – दिव्यांगजन एवं वृद्धजन सेवा रथ” कार्यक्रम का वि...
10/02/2026

कलेक्टर महोदया के मार्गदर्शन में नवाचार के अंतर्गत “सर्विस ऑन व्हील्स – दिव्यांगजन एवं वृद्धजन सेवा रथ” कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर, मुख्यालय मोहला से जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कलेक्टर महोदया द्वारा 03 सेवा रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

प्रथम चरण में दूरस्थ क्षेत्र मानपुर के ग्राम पंचायत मानपुर, औंधी एवं सरखेड़ा में क्लस्टर स्तरीय शिविर आयोजित किए गए। आयोजित 03 शिविरों में दिव्यांगजनों के लिए 10 यूडीआईडी (UDID) कार्ड आवेदन प्राप्त हुए, 14 सहायक उपकरण वितरित किए गए तथा 14 हितग्राहियों का डीएलसी सत्यापन एवं आधार सीडिंग की गई। वयो वंदन योजना अंतर्गत 4 वृद्धजनों का पंजीयन तथा श्रम विभाग द्वारा 8 श्रम पंजीयन संपादित किए गए। साथ ही दिव्यांगजनों हेतु कौशल प्रशिक्षण के लिए 4 आवेदन प्राप्त हुए।

यह पहल दूरस्थ क्षेत्रों में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों तक शासन की योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Laxmi Rajwade Directorate of Culture, Rajbhasha & Archaeology, Govt of Chhattisgarh Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India MyGovIndia Press Information Bureau - PIB, Government of India

समाज कल्याण विभाग की कल्याणकारी योजना .chhattisgarh
09/02/2026

समाज कल्याण विभाग की कल्याणकारी योजना
.chhattisgarh

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ जिले में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को घर के समीप शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “सर्विस...
09/02/2026

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ जिले में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को घर के समीप शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “सर्विस ऑन व्हील्स” अभियान प्रारंभ किया गया। यह अभियान जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों में शिविर आयोजित कर पात्र हितग्राहियों का पंजीयन, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन तथा योजनाओं से संबंधित सेवाएं एक ही मंच पर प्रदान की जाएंगी। शिविरों में विशेष रूप से दिव्यांग प्रमाण पत्र, UDID कार्ड, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, आधार पंजीयन, तथा प्रधानमंत्री वय वंदन योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ दिलाने की कार्यवाही की जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित तिथियों में विभिन्न विकासखंडों में शिविरों का आयोजन कर अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान का उद्देश्य दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सुगम, त्वरित एवं समेकित सेवाएं उपलब्ध कराना है।
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Directorate of Culture, Rajbhasha & Archaeology, Govt of Chhattisgarh Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India Laxmi Rajwade

जिला जशपुर में आयोजित अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम में प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री श्री शुभांशु शुक्ला जी की गरिमामयी उपस...
06/02/2026

जिला जशपुर में आयोजित अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम में प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री श्री शुभांशु शुक्ला जी की गरिमामयी उपस्थिति ने सभी को प्रेरित किया।

इस अवसर पर उन्होंने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण गीत का आनंद ले उनसे आत्मीय संवाद किया साथ ही प्रेरक संदेश “DREAM BIG” तथा ब्रेल ब्रह्मांड पुस्तक का अनावरण भी किया, इन सभी पलों ने बच्चों के मन में नए सपनों का संचार किया और उनके आत्मविश्वास को नई उड़ान दी।
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Directorate of Culture, Rajbhasha & Archaeology, Govt of Chhattisgarh Laxmi Rajwade Jashpur District Administration Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India ISRO Insight Press Information Bureau - PIB, Government of India

राज्य शासन एवं समाज कल्याण विभाग की संवेदनशील और जनकल्याणकारी पहलों से दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्...
05/02/2026

राज्य शासन एवं समाज कल्याण विभाग की संवेदनशील और जनकल्याणकारी पहलों से दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। एक ओर श्रवण यंत्र प्रदान किए जाने से कबीरधाम जिले के माखन निर्मलकर को पुनः सुनने और समाज से संवाद स्थापित करने का अवसर मिला, जिससे उनका आत्मविश्वास, आत्मसम्मान एवं सामाजिक सहभागिता सुदृढ़ हुई। वहीं दूसरी ओर 40 प्रतिशत दिव्यांगता के बावजूद श्रीमती मधु साहू ने अपने दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर सिविल सेवा में सफलता प्राप्त कर प्रदेश के दिव्यांग युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं।
ये दोनों उदाहरण राज्य शासन की समावेशी विकास नीति, संवेदनशील प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाते हैं, जहाँ सहायता केवल संसाधन तक सीमित न होकर सम्मान, आत्मनिर्भरता और नई उम्मीद का माध्यम बन रही है।

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Directorate of Culture, Rajbhasha & Archaeology, Govt of Chhattisgarh Laxmi Rajwade Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India

News Update***CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Laxmi Rajwade Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of ...
01/02/2026

News Update***

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Laxmi Rajwade Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India Directorate of Culture, Rajbhasha & Archaeology, Govt of Chhattisgarh Press Information Bureau - PIB, Government of India

समाज कल्याण विभाग द्वारा जिला बीजापुर में नशा मुक्ति संकल्प एवं शपथ दिवस के अवसर पर शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम का ...
01/02/2026

समाज कल्याण विभाग द्वारा जिला बीजापुर में नशा मुक्ति संकल्प एवं शपथ दिवस के अवसर पर शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में विद्यार्थियों को नशामुक्ति का संकल्प एवं शपथ दिलाई गई तथा उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Laxmi Rajwade Pro Bijapur Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India Directorate of Culture, Rajbhasha & Archaeology, Govt of Chhattisgarhe Press Information Bureau - PIB, Government of India

News update** .chhattisgarh
30/01/2026

News update**
.chhattisgarh

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Directorate of Culture, Rajbhasha & Archaeology, Govt of Chhattisgarh Laxmi Rajwade Mi...
30/01/2026

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Directorate of Culture, Rajbhasha & Archaeology, Govt of Chhattisgarh Laxmi Rajwade Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India Press Information Bureau - PIB, Government of India Raipur District

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Laxmi Rajwade Raipur District Ministry of Social Justice and Empowerment, Government o...
30/01/2026

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Laxmi Rajwade Raipur District Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India Press Information Bureau - PIB, Government of India Directorate of Culture, Rajbhasha & Archaeology, Govt of Chhattisgarh

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चरईडांड समाज कल्याण विभाग जिला जशपुर में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति शपथ...
29/01/2026

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चरईडांड समाज कल्याण विभाग जिला जशपुर में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारियों सहित लगभग 200 विद्यार्थियों ने सहभागिता की एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
Jashpur District Administration DPR Chhattisgarh CMO Chhattisgarh Directorate of Culture, Rajbhasha & Archaeology, Govt of Chhattisgarh Laxmi Rajwade Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India Press Information Bureau - PIB, Government of India

Address

Samaj Kalyan Parisar, Mana Camp
Raipur
492015

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Directorate Of Social Welfare posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Directorate Of Social Welfare:

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram

Our Story

समाज कल्याण विभाग का दायित्व है व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना एवं समाज के ऐसे तबकों को लाभान्वित करना जो शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, आर्थिक या किसी भी कारण से परेशानी में हों। विभाग द्वारा ऐसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे वरिष्ठ नागरिकों, निःशक्तजनों, विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं, विधि अवरूद्ध एवं देखरेख की अपेक्षा रखने वाले बच्चों को सहयोग प्रदान किया जा सके। इन दायित्वों के निर्वहन हेतु विभाग अन्तर्गत विभिन्न अधिनियम प्रभावशील है, जिनकी अपेक्षाओं की सम्प्राप्ति के लिए विभाग अपने सीमित संसाधनों के अनुरूप समाज के अन्तिम व्यक्ति तक अधोलिखित सेवाएं प्रदान कर रहा है।