26/01/2026
ब्रह्मा कुमारीज इन्द्रानगर उप सेवा केंद्र, रीवा में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
रीवा।
देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ब्रह्मा कुमारीज इन्द्रानगर उप सेवा केंद्र, रीवा में देशभक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसमें सभी भाई-बहनों ने तिरंगे को नमन किया।
इस अवसर पर सेवा केंद्र प्रभारी बीके नीरू बहन ने कहा कि “गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों – सत्य, अहिंसा, समानता और भाईचारे – पर चलने की प्रेरणा देता है। हमें श्रेष्ठ नागरिक बनकर समाज और राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान देना चाहिए।”
कार्यक्रम में उपस्थित बीके सुनीता बहन जी ने कहा कि
“गणतंत्र दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि यह हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाने का दिन है। जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निभाएगा, तभी सच्चे अर्थों में मजबूत और समृद्ध भारत का निर्माण होगा।”
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी डॉ. बिमल दुबे जी ने कहा कि
“गणतंत्र दिवस हमें उस ऐतिहासिक क्षण की याद दिलाता है जब भारत ने स्वयं को एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित किया। आज आवश्यकता है कि हम संविधान में निहित स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को अपने जीवन में उतारें और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुँचाने का संकल्प लें।”
इस अवसर पर उपस्थित सभी नागरिकों को नशा मुक्ति, स्वच्छता एवं देश की एकता-अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। साथ ही देशभक्ति गीतों, प्रेरणादायक विचारों एवं राजयोग ध्यान के माध्यम से आत्मिक सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे –
बाबू डॉ. शेषमणि शुक्ला जी, बालचंद चौहान जी (बीएसएनएल), महेंद्र प्रताप श्रीवास्तव जी , शिक्षक गीता शुक्ला, किरण सिंह बहन, बलिराज सिंह, कार्तिक पाठक (क्रिकेटर), एड. श्यामलाल वर्मा, सेवानिवृत्त प्राचार्य पुष्पा वर्मा, राजरानी, सीता, कुशुम बहन, बेला बहन,ललिता, आरती, श्वित्री, लीलावती सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, महिलाएँ, युवा एवं ब्रह्मा कुमारीज परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
#गणतंत्रदिवस