Health Department Rudraprayag, Uttarakhand

Health Department Rudraprayag, Uttarakhand स्वास्थ्य जागरूकता व स्वास्थ्य से जुड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हेतु इस FB पेज को फॉलो कीजिए
🙏🏼😃

HPV का टीका, सुरक्षा का संकल्प HPV वैक्सीन 14 वर्ष की लड़कियों के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों  पर निःशुल्क उपलब्ध है।अ...
06/03/2026

HPV का टीका, सुरक्षा का संकल्प
HPV वैक्सीन 14 वर्ष की लड़कियों के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है।

अपनी बेटी की HPV वैक्सीन के लिए U-WIN डिजिटल प्लेटफार्म पर रजिस्टर करें और अपॉइंटमेंट बुक करें:
https://uwin.mohfw.gov.in/home

एक क्लिक, सुरक्षा की ओर।अपनी बेटी की HPV वैक्सीन के लिए U-WIN डिजिटल प्लेटफार्म पर रजिस्टर करें और अपॉइंटमेंट बुक करें:h...
28/02/2026

एक क्लिक, सुरक्षा की ओर।

अपनी बेटी की HPV वैक्सीन के लिए U-WIN डिजिटल प्लेटफार्म पर रजिस्टर करें और अपॉइंटमेंट बुक करें:
https://uwin.mohfw.gov.in/home

HPV वैक्सीन 14 वर्ष की लड़कियों के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है।



28/02/2026

#रुद्रप्रयाग :HPV वैक्सीन 14 वर्ष की लड़कियों के लिए निःशुल्क उपलब्ध है।

एक क्लिक, सुरक्षा की ओर।

अपनी बेटी की HPV वैक्सीन के लिए U-WIN डिजिटल प्लेटफार्म पर रजिस्टर करें और अपॉइंटमेंट बुक करें:
https://uwin.mohfw.gov.in/home



https://youtu.be/nZS6HpJxUxw?si=AdAu1-rR-ickx3VF
28/02/2026

https://youtu.be/nZS6HpJxUxw?si=AdAu1-rR-ickx3VF

रुद्रप्रयाग में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है।जिला चिकित्सालय में आयो...

 #रुद्रप्रयाग : सर्विकल कैंसर के खिलाफ एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू-जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में हुआ शुभारंभ- ...
28/02/2026

#रुद्रप्रयाग : सर्विकल कैंसर के खिलाफ एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू
-जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में हुआ शुभारंभ
- 14 साल की लड़कियों को लगेगा मुफ्त टीका, जनपद में 2282 को लगेगा टीका,

रूद्रप्रयाग। सर्विकल कैंसर के खिलाफ राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत जनपद रूद्रप्रयाग में जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हो गया। अभियान के तहत जनपद में 14 वर्ष की 2282 लड़कियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।
जिला चिकित्सालय में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक भरत सिंह चौधरी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा अजमेर राजस्थान से शुभांरभ किए गए उक्त अभियान के उद्घाटन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि सरकार जनस्वास्थ्य को लेकर लगातार संवदेनशील है, इसी का नतीजा है कि गर्भाशय कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से निपटने के लिए एचपीवी राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लक्षित आयु वर्ग की लड़कियों का टीकाकरण करवाने की अपील की है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम कठैत ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राम प्रकाश ने कहा कि अभियान के तहत 14 साल की लड़कियों को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगवाई जाएगी। बताया कि जनपद में लक्षित आयुवर्ग की 2282 लड़कियों के टीकाकरणक का लक्ष्य रखा गया हे, जिसमें अगस्त्यमुनि ब्लाक में 1055, जखोली ब्लाक में 855 व ऊखीमठ ब्लाक में 372 लड़कियां शामिल हैं। जनपद में श्रेया को टीका लगाकर एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। अभियान के पहले दिन 20 बालिकाओं का टीकाकरण किया गया।
इस मौके पर सीएमएस डा0 शैलेंद्र द्विवेदी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सीमा टेकचंदानी, डा0 मनीष, डीपीएम हिमांशु नौडियाल, एएनएम स्वाती उनियाल, गीता खन्ना, मीरा राणा, यशवंत राणा, जयवीर बिष्ट आदि मौजूद रहे। संचालन बाल रोग विशेषज्ञ डा0 मोनिका राणा द्वारा किया गया।

सर्विकल कैंसर के विरूद्ध HPV राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान 28 फरवरी को शुरू होने जा रहा है।HPV वैक्सीन 14 साल की लड़कियों के ल...
27/02/2026

सर्विकल कैंसर के विरूद्ध HPV राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान 28 फरवरी को शुरू होने जा रहा है।
HPV वैक्सीन 14 साल की लड़कियों के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है।
National Health Mission, Uttarakhand@followersPIB in UttarakhandDD News Uttarakhand

26/02/2026

रूद्रप्रयाग: 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी मुक्त पंचायत शिविर के तहत जनपद में टीबी मुक्त पंचायत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
अभियान के तहत शिविरों स्क्रीनिंग, एक्सरे एवं बलगम जांच के साथ-साथ शीघ्र निदान, शीघ्र उपचार आरंभ करने सहित रोगियों को पोषण संबंधित सहायता में शामिल करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
साझा है गुरूवार को ग्वाड़ लगा पुनाड़, रूद्रप्रयाग में आयोजित कैंप का फोटोग्राफ
Health Department Rudraprayag TB Mukt BharatTB MUKT bharat #2025

रूद्रप्रयाग: राष्ट्रीय किशोर  स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत रा0उ0प्रा0वि0 तुनेटा में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया...
26/02/2026

रूद्रप्रयाग: राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत रा0उ0प्रा0वि0 तुनेटा में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया, जिसके तहत मादक पदार्थों के सेवन से दुष्प्रभाव व पोषण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। किशोर-किशोरियों की बीएमआई जांच, काउंसलिंग करने के साथ-साथ किशोर स्वास्थ्य से जुडे मसलों को लेकर जागरूक किया गया।
DIPRUttarakhand DIPRNational Health Mission, Uttarakhand

रूद्रप्रयाग:  100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी मुक्त पंचायत शिविर के तहत जनपद में गत 23 दिनों में 55 टी...
25/02/2026

रूद्रप्रयाग: 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी मुक्त पंचायत शिविर के तहत जनपद में गत 23 दिनों में 55 टीबी मुक्त पंचायत शिविरों का आयोजन किया गया है।
अभियान के तहत शिविरों स्क्रीनिंग, एक्सरे एवं बलगम जांच के साथ-साथ शीघ्र निदान, शीघ्र उपचार आरंभ करने सहित रोगियों को पोषण संबंधित सहायता में शामिल करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कैंसर का इलाज संभव है — अगर समय रहते पहचान हो।शरीर में दिखने वाले छोटे बदलावों को नज़रअंदाज़ न करें।समय पर जांच, सही सला...
21/02/2026

कैंसर का इलाज संभव है — अगर समय रहते पहचान हो।

शरीर में दिखने वाले छोटे बदलावों को नज़रअंदाज़ न करें।समय पर जांच, सही सलाह और जागरूकता ही बचाव की पहली सीढ़ी है।

आज ही सतर्क बनें, अपनों को भी जागरूक करें।

रूद्रप्रयाग: मोतियाबिंद मुक्त पंचायत अभियान के तहत जनपद में 12 गांवों में  मोतियाबिंद स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है।...
20/02/2026

रूद्रप्रयाग: मोतियाबिंद मुक्त पंचायत अभियान के तहत जनपद में 12 गांवों में मोतियाबिंद स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्यूंजा, मयाली, परकंडी, मचकंडी में नेत्र शिविर आयोजित किया गया। दिनांक 21 फरवरी को पल्द्वाड़ी में नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिला तंबाकू नियंत्रण सेल, रूद्रप्रयाग व बालाजी सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन ...
19/02/2026

जिला तंबाकू नियंत्रण सेल, रूद्रप्रयाग व बालाजी सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में विकास भवन सभागार में NTCP & To***co Control Legislation विषय पर District Level Stakeholder की कार्यशाला का आयोजन किया गया।
बालाजी सेवा संस्थान के राज्य समन्वयक अजीत जस्सर द्वारा तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम व तंबाकू नियंत्रण कानूनों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Address

Rudraprayag
246171

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Health Department Rudraprayag, Uttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Health Department Rudraprayag, Uttarakhand:

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram