23/02/2025
बिहार में बढ़ रहे भ्रष्टाचार एवं दिन ब दिन बिगड़ती कानून व्यवस्था सहित जनहित से जुड़े कई मांगों को लेकर मधवापुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक राम अशीष यादव जी, प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र यादव जी, युवा नेता संजय यादव जी, अरुण कुमार जी, कैलाश कुमार जी, दिलीप राम जी, दयावान मंडल जी, चुन्नू ठाकुर जी, तनुक लाल यादव जी, रामकुमार जी, राज किशोर यादव जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
धरना प्रदर्शन को सरकार एवं आम जनता तक पहुँचाने में सबसे ज्यादा सहयोग देने के लिए वरिष्ठ पत्रकार गांधी मिश्र गगन जी, दैनिक भास्कर प्रतिनिधि निखिल जी, हिंदुस्तान प्रतिनिधि दीपक जी, प्रभात खबर प्रतिनिधि मनोज झा जी, सोनभद्र एक्सप्रेस हिंदी दैनिक अखबार के प्रतिनिधि मनोज सिंह जी को विशेष आभार।🙏💐👏
#राजद