27/09/2025
**एक सौ दस साल की वृद्धा की जांघ का डा. आकाश ने किया सफल आपरेशन**
शाहजहांपुर। जिले के मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ डा.आकाश श्रीवास्तव ने आज एक सौ दस साल की वृद्ध महिला की जांघ का सफल आपरेशन कर एक कीर्तिमान स्थापित किया। डा.आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि पुवायां तहसील के सिहोरा गांव के निवासी पंचम की पत्नी एक सौ दस वर्षीय रामकली की गिरने से जांघ टूट गई थी। उन्हें कई जगह दिखाया गया मगर सभी डाक्टरों ने आपरेशन करने से इंकार कर दिया। परेशान परिजन रामकली को लेकर महानगर के मशहूर डाक्टर आकाश श्रीवास्तव के पास ले गए। चूंकि महिला की उम्र एक सौ दस साल है लिहाजा सभी के मना करने पर आकाश श्रीवास्तव ने इसे चुनौती के रूप में लेकर जांघ का आपरेशन कर डाला, जो सफल रहा। महिला के अनुसार वह खुद को फिट महसूस कर रही है। डाक्टर का कहना है कि महिला की आधार के अनुसार जन्मतिथि 01/01 1915 है। इनका आपरेशन आयुष्मान कार्ड से हुआ है।