18/04/2026
आज दिनांक 18/04/2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी के आदेशानुसार *जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम* की टीम (अंकित यादव और प्रेरणा पुंडीर, व आशा आर्य)ने *उच्च प्राथमिक विद्यालय, सिंभालका* शामली मे मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बच्चों को लाइफ स्किल सुसाइड प्रीवेंशन स्ट्रेस मैनेजमेंट,एवं मानसिक बीमारी के बारे में बच्चों को समझाया गया और इसके बारे मे बताया गया कि इसके क्या क्या लक्षण होते हैं और इसका इलाज अब आपके जिले मे संभव हैं विद्यालय कार्य क्रम के अंतर्गत बच्चो को टेलीमानस हेल्पलाइन नंबर 14416 से मिलने बाली सहायता के बारे बताया गया और छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया गया अंत में जिला अस्पताल में बने मनकक्ष (कमरा नंबर 125)के बारे में भी बताया उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य जी एवं अन्य स्टाफ का सहयोग रहा l
डीएमएचपी शामली