01/03/2026
✨ उमंग - 2026: उत्साह, प्रतिभा और आत्मविश्वास का अद्भुत संगम ✨
गुरुकृपा इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन में "उमंग - 2026" कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई।
इस अवसर पर चेयरमैन सतीशचंद्र बुडानिया, गुरुकृपा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. महेन्द्र बुडानिया, डॉ. अनीता बुडानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
डॉ. महेन्द्र बुडानिया ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का सशक्त मंच हैं।
प्रिंसिपल डॉ. अमित जांगिड़ ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत किया।
🎭 विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
🏆 मिस्टर फ्रेशर – अंकित
👑 मिस फ्रेशर – नेहा
🎓 मिस्टर फेयरवेल – प्रकाश
🌸 मिस फेयरवेल – सुमन
डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी, रेडियोलॉजी टेक्नोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी एवं डी. फार्मेसी के विद्यार्थियों को शैक्षणिक व सांस्कृतिक उत्कृष्टता हेतु सम्मानित किया गया।
🎤 समारोह में सिंगर आमिर खान की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।