23/01/2026
*मां शारदे*
हे ज्ञान की देवी शारदे मां,
अंधकार मिटाने चली आईए।
मैं अपने पथ से भटका हूं मां,
मुझे राह दिखाने चली आईए।।
तुम्हारे ज्ञान बिन मैं अधूरा हूं मां,
मुझे ज्ञानरुपी अमृत पिलाने चली आईए ।
मेरे इस अंधकारमय जीवन में मां,
ज्ञान का दीप जलाने चली आईए ...।।
✍️ विकास मौर्य विक्कू