Shubh Karm Chakra

Shubh Karm Chakra Astrology • Vastu • Spiritual Healing
Daily insights to align your karma & life path

Om namah shivaye
05/12/2025

Om namah shivaye

02/12/2025

30/11/2025

Astrology

कैसे विष्णु सहस्रनाम दूर करता है दुख, भय और बाधाएं● विष्णु सहस्रनाम ऐसा दिव्य मंत्र है जिसमें भगवान विष्णु के हजार नामों...
26/11/2025

कैसे विष्णु सहस्रनाम दूर करता है दुख, भय और बाधाएं

● विष्णु सहस्रनाम ऐसा दिव्य मंत्र है जिसमें भगवान विष्णु के हजार नामों की शक्ति समाई है, यह न सिर्फ मन को शांति देता है बल्कि जीवन की बाधाएं दूर करने, ग्रहदोष शांत करने और दुर्भाग्य हटाने में भी मदद करता है, रोज इसका जाप करने से अद्भुत सकारात्मक परिणाम मिलते हैं, विष्णु सहस्रनाम का जा भगवान विष्णु के हजार नामों का सार है, यानी अगर कोई व्यक्ति हजार नाम अलग-अलग नहीं पढ़ सकता, तो सिर्फ विष्णु सहस्रनाम मंत्र का जाप करके वही फल पा सकता है, कलयुग में यह मंत्र सभी तरह की परेशानियां दूर करने की शक्ति रखता है।

● विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र मंत्र -
नमो स्तवन अनंताय सहस्त्र मूर्तये,सहस्त्रपादाक्षि शिरोरु बाहवे।
सहस्त्र नाम्ने पुरुषाय शाश्वते, सहस्त्रकोटि युग धारिणे नमः।।

● शिव और विष्णु का सेतु - एक अनोखा मंत्र: विष्णु सहस्रनाम की एक खासियत यह है कि यह शैव और वैष्णव दोनों परंपराओं को जोड़ने का काम करता है, इसमें विष्णु को शंभु, शिव, ईशान, रुद्र जैसे नामों से भी पुकारा गया है, यह साबित करता है कि शिव और विष्णु एक ही परम सत्य के रूप हैं, इस मंत्र के हर नाम के सैकड़ों अर्थ हैं, इसलिए यह अत्यंत शक्तिशाली माना गया है, शंकराचार्य और पारसर भट्ट जैसे विद्वान भी इस पर टीकाएँ लिख चुके हैं।

● विष्णु सहस्रनाम की उत्पत्ति - इस मंत्र की शुरुआत महाभारत से मानी जाती है, जब भीष्म पितामह मृत्यु शैय्या पर थे, तब युधिष्ठिर ने पूछाः “ऐसा कौन-सा नाम है जो जीवन में शांति, मुक्ति और आश्रय दे सकता है?” भीष्म ने जवाब दिया - विष्णु सहस्रनाम।

● ग्रहदोष और नकारात्मक प्रभाव शांत करता है, भाग्य चमकाता है, मानसिक शांति देता है, बाधाएं दूर करता है, सुरक्षा कवच बनता है, जाप से पुराने कर्मों के दोष कम होते हैं और संतान सुख भी प्राप्त हो सकता है, भगवान विष्णु का नाम बुरी नजर, दुर्भाग्य, दुर्घटना और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करता है।

25/11/2025

🕉️Apni Rashi comment kren aur bhagya jane 🕉️

कर्क | Cancer(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)मंगलवार, 25 नवम्बर 2025पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सुखद होगी। भाग्य की अपेक्षा ...
25/11/2025

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
मंगलवार, 25 नवम्बर 2025

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सुखद होगी। भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करें। कर्म प्रधान होने से स्वत: ही भाग्य प्रबल हो जाएगा। लक्ष्य प्राप्ति में किसी निकट संबंधी का भी सहयोग मिलेगा। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्रों में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ेगी।
नेगेटिव- अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बन रही है तो उस संदर्भ में अभी और अधिक सोच-विचार करने की जरूरत है। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास न करें। अपरिचित लोगों के साथ सामान्य दूरी बनाकर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में आलस और लापरवाही बिल्कुल न करें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे, लेकिन अपने कार्यों में पारदर्शिता बनाकर रखना जरूरी है। नौकरी में स्त्री वर्ग को विशेष सफलता हासिल होगी।
लव- घर में प्रेम पूर्ण माहौल रहेगा। युवा गलत प्रेम संबंध में न उलझें, अपने करियर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- स्त्रियां अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें। ज्यादा कार्यभार और तनाव जैसी स्थितियों से खुद को दूर रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक-

25/11/2025

Grah kaise khrab hote h

25/11/2025

Address

Mumbai
Virar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shubh Karm Chakra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram