Ayush Wing Chhindwara

  • Home
  • Ayush Wing Chhindwara

Ayush Wing Chhindwara treatment by ayurved and panchakarm.

भारत सरकार एवं आयुष विभाग मध्यप्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत जिला आयुष अधिकारी डॉ दत्तात्रेय भदादे जी के ...
14/01/2022

भारत सरकार एवं आयुष विभाग मध्यप्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत जिला आयुष अधिकारी डॉ दत्तात्रेय भदादे जी के निर्देशानुसार *आजादी के अमृत महोत्सव*के आयोजन में " सूर्य नमस्कार जीवनी शक्ति आधार" हैं की थीम पर 14 जनवरी 2022 को सूर्य नमस्कार अभ्यास आयुषविंग पंचकर्म थेरपी में कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए डॉ प्रियंका धुर्वे ,डॉ नितिन टेकरे,एवं समस्त आयुषविंग स्टाफ के साथ मरीजो को भी सूर्यनमस्कार का अभ्यास कराया गया।

डॉ प्रियंका धुर्वे ने बताया कि सूर्य नमस्कार योगासनों में सर्वश्रेष्ठ है। यह अकेला अभ्यास ही हमारे सम्पूर्ण शरीर का व्यायाम करा देता है। इसके दैनिक अभ्यास से हमारा शरीर निरोगी, स्वस्थ और चेहरा ओजपूर्ण हो जाता है। महिलायें हों या पुरुष, बच्चे हों या वृद्ध, सूर्य नमस्कार सभी के लिए बहुत लाभदायक होता है|

सूर्य नमस्कार के 12 आसन कौन-कौन से हैं?

सूर्य नमस्कार में बारह आसन होते हैं |

प्रणाम आसन
हस्तउत्तानासन
हस्तपाद आसन
अश्व संचालन आसन
दंडासन
अष्टांग नमस्कार
भुजंग आसन
पर्वत आसन
अश्वसंचालन आसन
हस्तपाद आसन
हस्तउत्थान आसन
ताड़ासन

सूर्य नमस्कार के लाभ :

डॉ नितिन टेकरे द्वारा बताया गया कि सूर्य नमस्कार रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है हृदय, यकृत, आँत, पेट, छाती, गला, पैर शरीर के सभी अंगो के लिए बहुत से लाभ हैं। सूर्य नमस्कार सिर से लेकर पैर तक शरीर के सभी अंगो को बहुत लाभान्वित करता है। यही कारण है कि सभी योग विशेषज्ञ इसके अभ्यास पर विशेष बल देते हैं। सूर्य नमस्कार के अभ्यास से शरीर, मन और आत्मा सबल होते हैं। पृथ्वी पर सूर्य के बिना जीवन संभव नहीं है। सूर्य नमस्कार के शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और मनोवैज्ञानिक कई लाभ हैं ।
जनसामान्य से अनुरोध है कि सूर्य नमस्कार ,योग एवं प्राणायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाये एवं स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम बढ़ाएं।

02/12/2021
पोषण हेतु आयुर्वेद पर सरस्वती शिशु मंदिर गणेश चौक में आयुष विभाग काप्रचार कार्यक्रम ------------------------------------...
29/10/2021

पोषण हेतु आयुर्वेद पर सरस्वती शिशु मंदिर गणेश चौक में आयुष विभाग का
प्रचार कार्यक्रम
----------------------------
-----------------------------
-----------------------------

आज दिनांक 29 अक्टूबर 2021 को 6th राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस जो कि 2 नवंबर को भगवान धन्वंतरि जी के प्रकटोत्सव दिवस पर मनाया जाएगा के लिए आयुष विंग छिन्दवाड़ा में पदस्थ आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ प्रियंका धुर्वे एवं आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ नितिन टेकरे द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर गणेश चौक छिन्दवाड़ा में राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत आयुष विभाग भारत सरकार एवं आयुष विभाग म.प्र. सरकार द्वारा दी गई थीम *पोषण हेतु आयुर्वेद* पर आयुष विभाग छिन्दवाड़ा द्वारा विद्यालय के छात्र छात्राओं को पोषण का महत्व बताकर पोषण युक्ता आहार विहार के विषय में जानकारी दी आयुर्वेदानुसार दिनचर्या अपनाने हेतु बच्चों को प्रोत्साहित किया एवं शीत ऋतु की ऋतुचर्या एवं इस ऋतु में होने वाली बीमारियों से बचाव के तरीके बताये गए ,साथ ही कोविड 19 से बचने के उपाय तथा कोविड से बचाव के लिए त्रिकटु के 50 पैकेट का वितरण किया गया ।इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल साहू जी एवम समस्त विधालय स्टाफ एवं लगभग 250 बच्चे उपस्थित रहे । आयुष विभाग के श्री भूपेंद्र पटले एवं श्री संतोष पन्ड्राम का सहयोग रहा।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1518264538552952&id=569829160063166
28/10/2021

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1518264538552952&id=569829160063166

मध्यप्रदेश में अब
'आयुष आपके द्वार'

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेशभर में औषधीय पौधों का वितरण किया जा रहा है



Ministry of AYUSH, Government of India

01/07/2021
आज दिनांक 31 मई 2021 को आयुष विंग पंचकर्म थेरपी सेंटर में पदस्थ दवासाज श्रीमती दुर्गा बाई इनवाती जी को सेवनिवर्ती दी गई।...
31/05/2021

आज दिनांक 31 मई 2021 को आयुष विंग पंचकर्म थेरपी सेंटर में पदस्थ दवासाज श्रीमती दुर्गा बाई इनवाती जी को सेवनिवर्ती दी गई।
आप 1996 से विभाग में पर कार्यरत रही पश्चात सेवानिवृत हुई । आयुष विंग पंचकर्म थेरेपी सेंटर जिला चिकित्सालय में डॉ किशोर गाडबैल जिला आयुष अधिकारी,डॉ दिलीप खरे पूर्व जिला आयुष अधिकारी, डॉ नितिन टेकरे आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी , डॉ हरीश सतनामी, सीमा विश्वकर्मा, भूपेंद्र पटले,संतोष पन्द्राम,सरिता इवनाती की उपस्थिति में शाल श्रीफल एवम उपहार प्रदान कर भावभीनी विदाई की गई।

12/08/2020

Address


Opening Hours

Monday 09:00 - 13:45
14:00 - 15:00
Tuesday 09:00 - 16:00
Wednesday 09:00 - 13:45
14:45 - 15:00
Thursday 09:00 - 13:45
14:45 - 15:00
Friday 09:00 - 13:45
14:45 - 16:00
Saturday 09:00 - 13:45
14:45 - 16:00

Telephone

+919425849506

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ayush Wing Chhindwara posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Ayush Wing Chhindwara:

  • Want your practice to be the top-listed Clinic?

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram